How to Keep Coriander Fresh: हरा धनिया किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए जरूरी होता है, इसीलिए भारतीय किचन में इसका रोजाना इस्तेमाल किया जाता है। स्वाद के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या इसे फ्रेश रखने की होती है। चाहे कैसे भी स्टोर करें, बाजार से लाया गया धनिया एक-दो दिन में ही खराब होने लगता है। अगर आप भी धनिया के जल्दी खराब होने से परेशान हैं, तो आज का यह लेख आपके काम आ सकता है। यहां कुछ आसान ट्रिक्स दी गई हैं, जिन्हें फॉलो करके आप धनिया को 10-12 दिन तक एकदम ताजा रख सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में विस्तार से।
धनिया को रखने का सही तरीका (Store like fresh flowers)
धनिया लाते ही उसे प्लास्टिक बैग में रखने के बजाय, उसके डंठल के निचले हिस्से को थोड़ा सा काट दें। फिर एक कांच के जार में थोड़ा सा पानी भरें और धनिया को गुलदस्ते की तरह इसमें खड़ा करके रख दें। इससे धनिये के डंठल पानी सोखते रहेंगे और पत्तियां लंबे समय तक ताजी बनी रहेंगी।
धनिया को साफ करने का सही तरीका (The cleaning ritual)
धनिया जल्दी इसलिए सड़ता है क्योंकि उसमें मिट्टी और बैक्टीरिया होते हैं। इसे स्टोर करने से पहले एक कटोरे में ठंडा पानी भरकर उसमें आधा चम्मच हल्दी और एक चुटकी नमक मिलाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। हल्दी एक नेचुरल डिसइंफेक्टेंट है जो कीटाणुओं को खत्म करती है। ध्यान रखें कि इस क्लीन बाथ के बाद धनिये को पंखे के नीचे पूरी तरह से सुखाना बहुत जरूरी है।
नमी को करें कंट्रोल (Manage the moisture)
अगर आप धनिया को चुनकर या काटकर स्टोर करना चाहते हैं, तो एक एयरटाइट डिब्बा लें। उसमें नीचे और ऊपर टिशू पेपर या सूती कपडा बिछाकर फिर रखें। ये पेपर एक्स्ट्रा नमी को सोख लेंगे, जिससे पत्तियां चिपचिपी नहीं होंगी और एकदम हरी रहेंगी।
बिना धुले ऐसे स्टोर करें धनिया (Quick storage trick)
अगर आप तुरंत धनिया नहीं धोकर रखना चाहते हैं, तो इसके लिए एक खाली प्लास्टिक बोतल को बीच से काट लें। फिर धनिया को उसमें डालें और बोतल के दोनों हिस्सों को जोड़कर बंद कर दें। यह एक मिनी-कंटेनर की तरह काम करेगा, जो धनिये को फ्रिज की दूसरी सब्जियों के नीचे दबने से बचाएगा और उसे मुरझाने नहीं देगा।
स्टील का डिब्बा है बेस्ट (The steel dabba hack)
धनिया स्टोर करने के लिए स्टील का डिब्बा सबसे अच्छा है। प्लास्टिक के बजाय स्टील के डिब्बे में एक पतला सूती मलमल का कपड़ा बिछाएं और धनिया रखकर ऊपर से कपड़े से ढक दें। स्टील प्लास्टिक के मुकाबले ज्यादा ठंडा रहता है और मलमल का कपड़ा हवा को आने-जाने देता है, जिससे धनिया लंबे समय तक हरी रहती है।
जिपलॉक बैग का करें इस्तेमाल (Ziploc bag pro tip)
अगर आप धनिया रखने के लिए जिपलॉक बैग का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे स्टोर करने से पहले सिर्फ जड़ों और डंठल को एक गीले कपड़े में लपेटें, पत्तियों को गीला बिल्कुल न करें।


