पटना नगर निगम के सभी छह अंचलों में आज सहयोग शिविर लगेंगे। इसमें लोगों की शिकायतें सुनकर समाधान होगा। मंगलवार की सुबह 10 बजे पहला सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। वार्ड अनुसार आयोजित होने वाले इस सहयोग शिविर में टैक्स कलेक्टर, सफाई पर्यवेक्षक और सफाई निरीक्षक की उपस्थिति अनिवार्य होगी। सांसद, विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर, वार्ड पार्षद और जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाएगा। अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्यालय के सभी वरीय अधिकारी शिविर की तैयारी और संचालन की निगरानी करेंगे। आज यहां लगेंगे सहयोग शिविर नूतन राजधानी अंचल: मुरलीचक प्राथमिक विद्यालय, जगदेव पथ पाटलिपुत्र अंचल: गुरु सहाय लेन, सामुदायिक भवन बांकीपुर अंचल: सामुदायिक भवन, कदमकुआं कंकड़बाग अंचल: जल संसाधन कार्यालय (करबिगहिया बिजली ऑफिस के सामने) अजीमाबाद अंचल: ऊर्दू मध्य विद्यालय, नरकट घाट पटना सिटी अंचल: विश्वकर्मा सामुदायिक भवन, बाहरी बेगमपुर मंडी 30 दिन पूर्व से आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था पटना नगर निगम द्वारा “सहयोग शिविर” का आयोजन प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को सभी अंचलों में किया जाएगा। लोग अपना आवेदन और शिकायतें निकटतम अंचल कार्यालय में जमा कर सकते हैं। वाट्सएप चैटबॉट नंबर 9264447449 और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 155304 के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नगर निगम प्रशासन द्वारा 30 दिन पूर्व से आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की जाएगी। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित शाखाओं द्वारा प्रारंभिक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए शिविर के दिन तक अपडेट प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा, जिससे समस्याओं के तुरंत निष्पादन में सुविधा हो सके। पटना नगर निगम के सभी छह अंचलों में आज सहयोग शिविर लगेंगे। इसमें लोगों की शिकायतें सुनकर समाधान होगा। मंगलवार की सुबह 10 बजे पहला सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। वार्ड अनुसार आयोजित होने वाले इस सहयोग शिविर में टैक्स कलेक्टर, सफाई पर्यवेक्षक और सफाई निरीक्षक की उपस्थिति अनिवार्य होगी। सांसद, विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर, वार्ड पार्षद और जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाएगा। अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्यालय के सभी वरीय अधिकारी शिविर की तैयारी और संचालन की निगरानी करेंगे। आज यहां लगेंगे सहयोग शिविर नूतन राजधानी अंचल: मुरलीचक प्राथमिक विद्यालय, जगदेव पथ पाटलिपुत्र अंचल: गुरु सहाय लेन, सामुदायिक भवन बांकीपुर अंचल: सामुदायिक भवन, कदमकुआं कंकड़बाग अंचल: जल संसाधन कार्यालय (करबिगहिया बिजली ऑफिस के सामने) अजीमाबाद अंचल: ऊर्दू मध्य विद्यालय, नरकट घाट पटना सिटी अंचल: विश्वकर्मा सामुदायिक भवन, बाहरी बेगमपुर मंडी 30 दिन पूर्व से आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था पटना नगर निगम द्वारा “सहयोग शिविर” का आयोजन प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को सभी अंचलों में किया जाएगा। लोग अपना आवेदन और शिकायतें निकटतम अंचल कार्यालय में जमा कर सकते हैं। वाट्सएप चैटबॉट नंबर 9264447449 और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 155304 के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नगर निगम प्रशासन द्वारा 30 दिन पूर्व से आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की जाएगी। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित शाखाओं द्वारा प्रारंभिक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए शिविर के दिन तक अपडेट प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा, जिससे समस्याओं के तुरंत निष्पादन में सुविधा हो सके।


