बारिश से मौसम में ठंडक, मावली में रातभर बिजली बंद:तेज बारिश के बाद तापमान लुढ़का, आगे दो दिन बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

बारिश से मौसम में ठंडक, मावली में रातभर बिजली बंद:तेज बारिश के बाद तापमान लुढ़का, आगे दो दिन बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

उदयपुर में सोमवार को हुई बारिश के बाद से मौसम ने एकाएक पलटा मारा और तापमान घट गया। इसके साथ ही आंधी और बारिश के बीच जिले में कई जगह पेड़ और पोल गिरे।। मावली कस्बे में तेज हवाओं के बाद बिजली बंद हो गई जो आज सुबह तक बहाल नहीं हो पाई। आज सुबह से उदयपुर में मौसम साफ रहा और एक दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह बिजली बंद होने से लोग परेशान हुए । मावली कस्बे में सोमवार की शाम को बिजली बंद हुई और पूरी रात कस्बा अंधेरे में रहा। कई घरों में मोबाइल चार्ज नहीं होने लोगों के मोबाइल स्वीच ऑफ हो गए। मावली उपखंड और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार शाम बाद हुई बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण कई विशाल पेड़ गिर गए, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ। तेज हवाओं से बड़े होर्डिंग्स और साइनबोर्ड भी क्षतिग्रस्त हुए। कुछ स्थानों पर मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों के पास भी पेड़ों की बड़ी टहनियां टूटकर गिरीं। उदयपुर में भी सोमवार की शाम को शहर में 18 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं ऐसी चली कि चारों ओर धूल के गुब्बार उठने लगा। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री गिरकर 37.2 डिग्री रह गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री उछलकर 27 डिग्री पर जा पहुंचा। यह इस सीजन की सबसे गर्म रात थी, जो सामान्य से 1 डिग्री ऊपर बीती। अब आगे कैसा रहेगा मौसम जानिए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *