हाथरस में शादी समारोह में डांस को लेकर विवाद:बारातियों और घरातियों में जमकर मारपीट, हंगामा

हाथरस में शादी समारोह में डांस को लेकर विवाद:बारातियों और घरातियों में जमकर मारपीट, हंगामा

हाथरस के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच मारपीट हो गई। यह घटना सादाबाद रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई, जिससे समारोह में कुछ देर के लिए व्यवधान पड़ा। जानकारी के अनुसार, सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव करैया के एक युवक की शादी मथुरा के दाऊजी की युवती से थी। कल देर रात विवाह समारोह चल रहा था, तभी कुछ बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान घराती भी डांस करने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। यह विवाद एक युवक द्वारा युवती का हाथ पकड़ने पर हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली… घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस के अनुसार, यह आपसी कहासुनी का मामला था और मारपीट जैसी कोई गंभीर बात सामने नहीं आई है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विवाह समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *