कांग्रेस ने की शिक्षक-अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा:सरकार से न्याय की मांग, बोले-2 लाख शिक्षकों के पद खाली;फिर भी नहीं हो रही बहाली

कांग्रेस ने की शिक्षक-अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा:सरकार से न्याय की मांग, बोले-2 लाख शिक्षकों के पद खाली;फिर भी नहीं हो रही बहाली

किशनगंज में इंडियन नेशनल कांग्रेस के जिला कार्यालय में शनिवार शाम को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। यह प्रेसवार्ता प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर आयोजित की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य शुक्रवार को शिक्षक अभ्यर्थियों पर बिहार पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज का विरोध करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शाहबुल अख्तर ने की। प्रेसवार्ता के दौरान, कांग्रेस नेताओं ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से इस मामले में संवेदनशील और न्यायपूर्ण रवैया अपनाने की अपील की। 2 लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शाहबुल अख्तर ने पुलिस कार्रवाई पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों को बुरी तरह पीटा गया, जिससे कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने इसे बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। अख्तर ने इस बात पर भी जोर दिया कि बिहार में 2 लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं और स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, फिर भी बहाली प्रक्रिया धीमी है। उन्होंने कहा कि STET और CTET पास करने के बावजूद अभ्यर्थियों को लाठीचार्ज का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रहे उपस्थित प्रेसवार्ता में शहर के सम्मानित संवाददाता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें जिला उपाध्यक्ष अरुण, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महासचिव शमशीर अहमद उर्फ दारा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजगर अली पीटर, प्रवक्ता जुल्फीकार अली, टेढ़ागाछ प्रखंड अध्यक्ष नफिस हैदर, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शम्भू कुमार यादव, तौसीफ अंजार, अमजद अली, राउफ खान, बुल्लू, तस्लीम, शुभम दास, गौतम कुमार और मौलाना मुबस्सिर जैसे कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। किशनगंज में इंडियन नेशनल कांग्रेस के जिला कार्यालय में शनिवार शाम को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। यह प्रेसवार्ता प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर आयोजित की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य शुक्रवार को शिक्षक अभ्यर्थियों पर बिहार पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज का विरोध करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शाहबुल अख्तर ने की। प्रेसवार्ता के दौरान, कांग्रेस नेताओं ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से इस मामले में संवेदनशील और न्यायपूर्ण रवैया अपनाने की अपील की। 2 लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शाहबुल अख्तर ने पुलिस कार्रवाई पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों को बुरी तरह पीटा गया, जिससे कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने इसे बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। अख्तर ने इस बात पर भी जोर दिया कि बिहार में 2 लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं और स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, फिर भी बहाली प्रक्रिया धीमी है। उन्होंने कहा कि STET और CTET पास करने के बावजूद अभ्यर्थियों को लाठीचार्ज का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रहे उपस्थित प्रेसवार्ता में शहर के सम्मानित संवाददाता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें जिला उपाध्यक्ष अरुण, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महासचिव शमशीर अहमद उर्फ दारा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजगर अली पीटर, प्रवक्ता जुल्फीकार अली, टेढ़ागाछ प्रखंड अध्यक्ष नफिस हैदर, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शम्भू कुमार यादव, तौसीफ अंजार, अमजद अली, राउफ खान, बुल्लू, तस्लीम, शुभम दास, गौतम कुमार और मौलाना मुबस्सिर जैसे कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *