जन-शिकायत निवारण अभियान के तहत आज खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव सह भागलपुर के प्रभारी सचिव दीपक आनंद ने शिविर का निरीक्षण किया। ये गोराडीह प्रखंड की बिशनपुर जिच्छो पंचायत और नाथनगर प्रखंड की गोसाई दासपुर पंचायत में आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और शिकायतों के निपटारे की प्रगति की समीक्षा की। बिशनपुर जिच्छो पंचायत में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए प्रभारी सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यभर में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि शिकायतों के निपटारे के लिए अधिकतम 30 दिनों की समय-सीमा निर्धारित है और सरकार अनावश्यक विलंब के प्रति पूरी तरह गंभीर है। घर बैठे दर्ज करा सकते हैं शिकायत नागरिक सहयोग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1100 के माध्यम से घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डिजिटल माध्यमों के उपयोग से लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रभारी सचिव ने जिला प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पहले आयोजित सहयोग शिविरों में हासिल अधिकांश शिकायतों का निपटारा निर्धारित समय-सीमा से काफी पहले सात दिनों के अंदर कर दिया गया। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि सहयोग शिविर पूरी तरह जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में शिविर की तिथि पूर्व निर्धारित है और शिविर से 15 दिन पहले ही आवेदन हासिल करने और उनके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। 6 दिनों के अंदर होगा निपटारा शिविर की विशेषता यह है कि प्रत्येक आवेदन का पंजीकरण कर आवेदक को रसीद उपलब्ध कराई जाती है। जिलाधिकारी ने बताया कि बिशनपुर जिच्छो पंचायत में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 14 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 34 मामलों के समाधान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले छह दिनों के भीतर सभी लंबित मामलों का भी निष्पादन कर दिया जाएगा। जमीन विवाद और अन्य जटिल मामलों के समाधान के लिए प्रशासन गंभीरता से काम कर रहा है। अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की कोर्ट से जुड़े मामलों में आवेदकों को उचित कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश ने सहयोग शिविर को सरकार की जनहितकारी पहल बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की। इस अवसर पर प्रभारी सचिव ने अमरजीत कुमार, नीरज यादव, अशोक पासवान, स्वीटी कुमारी और अनीता देवी को जॉब कार्ड दिए। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से हासिल आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए कई लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी दिया गया। जन-शिकायत निवारण अभियान के तहत आज खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव सह भागलपुर के प्रभारी सचिव दीपक आनंद ने शिविर का निरीक्षण किया। ये गोराडीह प्रखंड की बिशनपुर जिच्छो पंचायत और नाथनगर प्रखंड की गोसाई दासपुर पंचायत में आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और शिकायतों के निपटारे की प्रगति की समीक्षा की। बिशनपुर जिच्छो पंचायत में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए प्रभारी सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यभर में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि शिकायतों के निपटारे के लिए अधिकतम 30 दिनों की समय-सीमा निर्धारित है और सरकार अनावश्यक विलंब के प्रति पूरी तरह गंभीर है। घर बैठे दर्ज करा सकते हैं शिकायत नागरिक सहयोग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1100 के माध्यम से घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डिजिटल माध्यमों के उपयोग से लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रभारी सचिव ने जिला प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पहले आयोजित सहयोग शिविरों में हासिल अधिकांश शिकायतों का निपटारा निर्धारित समय-सीमा से काफी पहले सात दिनों के अंदर कर दिया गया। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि सहयोग शिविर पूरी तरह जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में शिविर की तिथि पूर्व निर्धारित है और शिविर से 15 दिन पहले ही आवेदन हासिल करने और उनके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। 6 दिनों के अंदर होगा निपटारा शिविर की विशेषता यह है कि प्रत्येक आवेदन का पंजीकरण कर आवेदक को रसीद उपलब्ध कराई जाती है। जिलाधिकारी ने बताया कि बिशनपुर जिच्छो पंचायत में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 14 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 34 मामलों के समाधान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले छह दिनों के भीतर सभी लंबित मामलों का भी निष्पादन कर दिया जाएगा। जमीन विवाद और अन्य जटिल मामलों के समाधान के लिए प्रशासन गंभीरता से काम कर रहा है। अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की कोर्ट से जुड़े मामलों में आवेदकों को उचित कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश ने सहयोग शिविर को सरकार की जनहितकारी पहल बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की। इस अवसर पर प्रभारी सचिव ने अमरजीत कुमार, नीरज यादव, अशोक पासवान, स्वीटी कुमारी और अनीता देवी को जॉब कार्ड दिए। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से हासिल आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए कई लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी दिया गया।


