समसतीपुर में मंगलवार को 49 जगह पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला के प्रभारी सचिव प्रणव कुमार की ओर से अलग-अलग पंचायतों में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने दलसिंहसराय प्रखंड की पांड पंचायत, उजियारपुर प्रखंड की नाजिरपुर पंचायत और सरायरंजन प्रखंड की गंगापुर पंचायत में संचालित सहयोग शिविरों में पहुंच कर सीधा लोगों से संवाद की। उन्होंने लाभार्थियों और ग्रामीणों से बातचीत कर यह जानने की कोशिश की कि लोगों के समस्याओं का समाधान हो रहा है अथवा नहीं। लंबित मामलों का तुरंत निपटारा का आदेश उन्होंने विशेष रूप से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, लोक स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि, विद्युत, पेयजल, आवास और अन्य जनसेवा से जुड़े विभागों को निर्देश दिया कि हासिल शिकायतों और आवेदनों के निपटारे की नियमित मॉनिटरिंग की जाए व लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाय। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि सहयोग शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का तुरंत समाधान, सरकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना व प्रशासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाना है। जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर अनेक विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को काफी सुविधा मिल रही है। खानपुर के शिविर में 88 मामलों का निपटारा खानपुर प्रखंड के जहांगीरपुर पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में प्रभारी पदाधिकारी के रूप में डीसीएलआर
ऋषभ राज पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस शिविर में 233 आवेदन विभिन्न मामलों के हासिल हुआ। मौके पर 88 मामलों का निपटारा कर दिया गया। शेष मामलों को देखा जा रहा है। जिसे समय सीमा के अंदर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सभी विभागों के काउंटर लगाए गए हैं। शिविर में अलग से आवेदन लेने के लिए काउंटर भी बनाया गया है। ताकि जिन लोगों को विलंब से जानकारी मिले वह अपनी समस्या से संबंधित आवेदन दें सकें। समसतीपुर में मंगलवार को 49 जगह पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला के प्रभारी सचिव प्रणव कुमार की ओर से अलग-अलग पंचायतों में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने दलसिंहसराय प्रखंड की पांड पंचायत, उजियारपुर प्रखंड की नाजिरपुर पंचायत और सरायरंजन प्रखंड की गंगापुर पंचायत में संचालित सहयोग शिविरों में पहुंच कर सीधा लोगों से संवाद की। उन्होंने लाभार्थियों और ग्रामीणों से बातचीत कर यह जानने की कोशिश की कि लोगों के समस्याओं का समाधान हो रहा है अथवा नहीं। लंबित मामलों का तुरंत निपटारा का आदेश उन्होंने विशेष रूप से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, लोक स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि, विद्युत, पेयजल, आवास और अन्य जनसेवा से जुड़े विभागों को निर्देश दिया कि हासिल शिकायतों और आवेदनों के निपटारे की नियमित मॉनिटरिंग की जाए व लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाय। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि सहयोग शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का तुरंत समाधान, सरकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना व प्रशासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाना है। जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर अनेक विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को काफी सुविधा मिल रही है। खानपुर के शिविर में 88 मामलों का निपटारा खानपुर प्रखंड के जहांगीरपुर पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में प्रभारी पदाधिकारी के रूप में डीसीएलआर
ऋषभ राज पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस शिविर में 233 आवेदन विभिन्न मामलों के हासिल हुआ। मौके पर 88 मामलों का निपटारा कर दिया गया। शेष मामलों को देखा जा रहा है। जिसे समय सीमा के अंदर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सभी विभागों के काउंटर लगाए गए हैं। शिविर में अलग से आवेदन लेने के लिए काउंटर भी बनाया गया है। ताकि जिन लोगों को विलंब से जानकारी मिले वह अपनी समस्या से संबंधित आवेदन दें सकें।


