सतना में घर के दरवाजे पर मिला कमर्शियल बम:बीयर बोतल में बनाया गया था विस्फोटक; डिफ्यूज नहीं होता तो 600 वर्ग फीट तक हो सकता था नुकसान

सतना में घर के दरवाजे पर मिला कमर्शियल बम:बीयर बोतल में बनाया गया था विस्फोटक; डिफ्यूज नहीं होता तो 600 वर्ग फीट तक हो सकता था नुकसान

सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के तिवनी गांव में सोमवार सुबह एक घर के मुख्य दरवाजे पर कमर्शियल बम मिलने से हड़कंप मच गया। बम बीयर की कांच की बोतल में तैयार किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और बीडीटीएस (बम डिस्पोजल एंड टेक्निकल सर्विस) की टीम मौके पर पहुंची और बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया। घटना तिवनी गांव के देवी टोला की है। यहां वेल्डिंग मैकेनिक गोलू कोरी के घर के बाहर सुबह करीब 9 बजे संदिग्ध बोतल रखी मिली। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद रामपुर बघेलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का अनुमान है कि अज्ञात व्यक्ति देर रात घर के दरवाजे पर बम रखकर चला गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जिलेटिन और डेटोनेटर से तैयार किया गया था बम बीडीटीएस टीम लीडर प्रमोद तिवारी ने बताया कि स्कैनिंग में सामने आया कि बम को कांच की बोतल में मैकेनिज्म, जिलेटिन, कोडेक्स और डेटोनेटर की मदद से तैयार किया गया था। उन्होंने बताया कि यदि इसके सेफ्टी फ्यूज में आग लग जाती, तो करीब 600 वर्ग फीट क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बम में इस्तेमाल सामग्री सामान्यत: खदानों में विस्फोटक के रूप में उपयोग होती है। टीम ने सुरक्षित किया बम बीडीटीएस टीम ने बम को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर उसके हिस्सों को जब्त कर लिया। कार्रवाई में कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण तिवारी और भूपेंद्र पटेल भी शामिल रहे। रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि बम किसने और किस उद्देश्य से रखा, इसकी जांच हर पहलू से की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *