लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। दिन में बादलों की आवाजाही के बीच में गरज चमक के साथ में बारिश भी हो सकती है। इस बीच 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान तापमान 34.0 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सामान्य से 1 डिग्री कम दर्द किया गया। अधिकतम आर्द्रता 79 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 47 फीसदी रही। जून में अधिक दिन चलेगी लू मौसम विभाग ने मानसून-2026 को लेकर दूसरा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि इस बार मानसून के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। जून महीने की शुरुआत में भी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा और तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। इसके चलते जून में लू के दिन सामान्य से 2-3 दिन अधिक हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रशांत महासागर में बन रही एल-निनो परिस्थितियों और हिंद महासागर की मौजूदा स्थिति का असर मानसून पर पड़ सकता है। इससे पूरे मानसून सीजन में बारिश कम रहने की संभावना जताई गई है। 31 मई तक रहेगी राहत वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में 31 मई तक तेज आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कई स्थानों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ जगहों पर हवा की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है और फिलहाल लू का असर पूरी तरह खत्म हो गया है। हालांकि, मौसम साफ होने के बाद 1 जून से तापमान में फिर 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बावजूद जून के पहले सप्ताह में लू चलने की संभावना कम बताई गई है।


