कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। वह सुबह 10:30 बजे तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थल की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे से 10:35 बजे तक विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह मुख्य मंच पर पहुंचेंगे। लाभार्थियों को बांटेंगे प्रमाण-पत्र सुबह 10:40 बजे से 10:45 बजे तक मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे। इसके बाद सूचना विभाग द्वारा तैयार जनपद के विकास कार्यों पर आधारित वीडियो प्रस्तुति का अवलोकन करेंगे।
424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास मुख्यमंत्री सुबह 10:48 बजे से 10:50 बजे तक तमकुहीराज और फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्रों में 424 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण एवं प्रस्तावित 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित कर प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देंगे। कृषि विश्वविद्यालय का करेंगे निरीक्षण जनसभा के बाद मुख्यमंत्री 11:30 बजे हरिहरपुर से रवाना होकर महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां वह निर्माणाधीन विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण करेंगे और कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। मीडिया से भी करेंगे बातचीत विश्वविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री 11:40 बजे से 11:45 बजे तक मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वह जिले से रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री का कुशीनगर में कुल प्रवास लगभग एक घंटा 15 मिनट का रहेगा। प्रशासन ने पूरी की तैयारियां मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है।


