जहानाबाद में जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, अलंकृता पाण्डेय के निर्देश पर पटना-गया मुख्य सड़क स्थित दरधा नदी पुल के दोनों किनारों पर एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान पुल के नीचे बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा पाया गया, जिससे नदी क्षेत्र की स्वच्छता और पर्यावरण प्रभावित हो रहा था। जिला पदाधिकारी ने नदी क्षेत्र को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नियमित रूप से साफ-सफाई अभियान संचालित करने के निर्देश जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार, अब सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में नगर परिषद, जहानाबाद की टीम द्वारा साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में नदी क्षेत्र से कूड़ा-कचरा हटाकर चिन्हित स्थान पर पहुंचाया गया। इस अभियान का अनुश्रवण जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे, जहानाबाद, अमित कुमार द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी ने नदी किनारे नियमित रूप से साफ-सफाई अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। तत्काल सामग्री हटाने के सख्त निर्देश दिए गए अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि नदी किनारे खाली पड़े भू-भाग पर कुछ लोगों द्वारा गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री गिराकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। संबंधित व्यक्तियों को तत्काल सामग्री हटाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिला पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नदी किनारे किसी भी प्रकार की गिट्टी, छड़ या अन्य सामग्री पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। बायो मेडिकल वेस्ट नदी किनारे नहीं फेंकने की अपील जिला पदाधिकारी ने आसपास के लोगों, विशेषकर मेडिकल और अस्पताल संचालकों को भी निर्देशित किया है कि वे किसी भी परिस्थिति में बायो मेडिकल वेस्ट नदी किनारे न फेंकें। सिविल सर्जन, जहानाबाद को इस संबंध में विशेष ध्यान देने और नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और नदी स्वच्छता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी व्यक्तियों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जहानाबाद में जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, अलंकृता पाण्डेय के निर्देश पर पटना-गया मुख्य सड़क स्थित दरधा नदी पुल के दोनों किनारों पर एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान पुल के नीचे बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा पाया गया, जिससे नदी क्षेत्र की स्वच्छता और पर्यावरण प्रभावित हो रहा था। जिला पदाधिकारी ने नदी क्षेत्र को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नियमित रूप से साफ-सफाई अभियान संचालित करने के निर्देश जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार, अब सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में नगर परिषद, जहानाबाद की टीम द्वारा साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में नदी क्षेत्र से कूड़ा-कचरा हटाकर चिन्हित स्थान पर पहुंचाया गया। इस अभियान का अनुश्रवण जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे, जहानाबाद, अमित कुमार द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी ने नदी किनारे नियमित रूप से साफ-सफाई अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। तत्काल सामग्री हटाने के सख्त निर्देश दिए गए अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि नदी किनारे खाली पड़े भू-भाग पर कुछ लोगों द्वारा गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री गिराकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। संबंधित व्यक्तियों को तत्काल सामग्री हटाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिला पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नदी किनारे किसी भी प्रकार की गिट्टी, छड़ या अन्य सामग्री पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। बायो मेडिकल वेस्ट नदी किनारे नहीं फेंकने की अपील जिला पदाधिकारी ने आसपास के लोगों, विशेषकर मेडिकल और अस्पताल संचालकों को भी निर्देशित किया है कि वे किसी भी परिस्थिति में बायो मेडिकल वेस्ट नदी किनारे न फेंकें। सिविल सर्जन, जहानाबाद को इस संबंध में विशेष ध्यान देने और नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और नदी स्वच्छता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी व्यक्तियों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


