गयाजी में सभी सरकारी, गैर सरकारी और प्री स्कूल के अलावा आंगनबाड़ी केंद्र-कोचिंग संस्थानों के लिए नया आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार 5वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 11 के बाद नहीं चलेंगी। छठी से 8वीं तक की कक्षाएं दोपहर 12 बजे के बाद बंद करनी होगी। यह आदेश 29 अप्रैल से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। गयाजी में पिछले 5 दिनों से भीषण गर्मी है। सुबह 9 बजे के बाद ही सड़कें सुनसान होने लग रही। दोपहर होते-होते तापमान और बढ़ जाता है। स्थिति को देखते हुए डीएम शशांक शुभंकर ने ये फैसला लिया है। दक्षिण बिहार में गर्मी से राहत नहीं बिहार में कई जगह पारा 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि मौसम विभाग पहले ही गया समेत दक्षिण बिहार के जिलों के लिए लू और गर्म हवाओं का अलर्ट जारी कर चुका था। 24 अप्रैल के आईएमडी बुलेटिन में बिहार में 26 और 27 अप्रैल को तेज गर्मी के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई थी। साथ ही अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक भीषण गर्मी का असर बने रहने की बात कही गई। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार 29 अप्रैल के आसपास कुछ इलाकों में तेज हवा या हल्की राहत के संकेत जरूर हैं, लेकिन गया और दक्षिण बिहार में गर्मी का असर फिलहाल पूरी सामान्य होता नहीं दिख रहा। गयाजी में सभी सरकारी, गैर सरकारी और प्री स्कूल के अलावा आंगनबाड़ी केंद्र-कोचिंग संस्थानों के लिए नया आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार 5वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 11 के बाद नहीं चलेंगी। छठी से 8वीं तक की कक्षाएं दोपहर 12 बजे के बाद बंद करनी होगी। यह आदेश 29 अप्रैल से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। गयाजी में पिछले 5 दिनों से भीषण गर्मी है। सुबह 9 बजे के बाद ही सड़कें सुनसान होने लग रही। दोपहर होते-होते तापमान और बढ़ जाता है। स्थिति को देखते हुए डीएम शशांक शुभंकर ने ये फैसला लिया है। दक्षिण बिहार में गर्मी से राहत नहीं बिहार में कई जगह पारा 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि मौसम विभाग पहले ही गया समेत दक्षिण बिहार के जिलों के लिए लू और गर्म हवाओं का अलर्ट जारी कर चुका था। 24 अप्रैल के आईएमडी बुलेटिन में बिहार में 26 और 27 अप्रैल को तेज गर्मी के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई थी। साथ ही अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक भीषण गर्मी का असर बने रहने की बात कही गई। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार 29 अप्रैल के आसपास कुछ इलाकों में तेज हवा या हल्की राहत के संकेत जरूर हैं, लेकिन गया और दक्षिण बिहार में गर्मी का असर फिलहाल पूरी सामान्य होता नहीं दिख रहा।


