सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, कूड़े से पटा शहर:नगर निगम मुख्यालय में तीसरे दिन प्रदर्शन जारी, शाम तक हड़ताल खत्म होने की उम्मीद

सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, कूड़े से पटा शहर:नगर निगम मुख्यालय में तीसरे दिन प्रदर्शन जारी, शाम तक हड़ताल खत्म होने की उम्मीद

कानपुर शहर की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में दिए जाने के विरोध में सफाई कर्मचारियों का नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी है। सफाई कर्मी हाथों में झाडृ़ लेकर पहुंचे हैं। गुरुवार सुबह शुरु हुए प्रदर्शन में देर शाम अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया था, जिसके बाद शुक्रवार व शनिवार को सड़कों से कूड़ा नहीं उठा है। हालांकि अधिकारी सफाई कर्मचारियों की कुछ मांगों को मानने के लिए तैयार हो गए हैं। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को मानने का कार्यवृत्त जारी होते ही वह हड़ताल खत्म कर लेंगे। खाली प्लाटों में जमा हुआ कूड़ा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में कूड़ा उठान व नालियों की सफाई नहीं हुई है। दो दिन से जारी हड़ताल के चलते सड़कों पर कूड़ा जमा है। शहर के अलग अलग मोहल्लों में खाली प्लाट व कूड़ा डाले जाने वाले स्थान पर जमा कूड़ा दुर्गंध व मक्खी मच्छरों को बढ़ा रहा है। इसके अलावा सड़कों में झाड़ू न लगने से कूड़ा इधर उधर फैला हुआ है। दो दिन में सफाई व्यवस्था हो गई ध्वस्त शहर की सफाई व्यवस्था दो दिन की हड़ताल में ही ध्वस्त हो गई है। नालियों में सफाई न होने से वह बजबजा रही हैं। शहरवासियों का कहना है कि दो दिन से कूड़ा उठान न होने से बुरा हाल है। गली मोहल्लों में जगह जगह कूड़ा फैला हुआ है। शहर के अलग अलग स्थानों पर कूड़ा गाड़ियां खड़ी हुई है। आइए आपको शहर में अलग अलग स्थानों पर जमा कूड़े की तस्वीर दिखाते हैं। कार्यवृत्त आने के बाद हड़ताल करेंगे समाप्त उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महामंत्री अजीत बाघमार ने कहा कि हम लोग तीन दिन से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर निगम कानपुर में ऐतिहासिक हड़ताल है। सफाई का पूरा काम रुका है। अधिकारियों ने हमारी बात मान ली है। कार्यवृत्त आने के बाद हड़ताल को समाप्त किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *