शेखपुरा में बच्चे की करंट लगने से मौत:खाना खाकर दोस्तों के साथ खेलने गया था, 440 वोल्ट वायर के चपेट में आया

शेखपुरा में बच्चे की करंट लगने से मौत:खाना खाकर दोस्तों के साथ खेलने गया था, 440 वोल्ट वायर के चपेट में आया

शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के नबीनगर ककरार गांव में शनिवार को बिजली का करंट लगने से एक 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक यादव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। मृतक के चाचा मुनारक यादव ने बताया कि राहुल स्कूल से घर लौटने के बाद खाना खाकर दोस्तों के साथ गांव के पूर्वी हिस्से में खेलने गया था। खेलते समय उसका हाथ टूटे हुए 440 वोल्ट क्षमता वाले बिजली के तार के संपर्क में आ गया। पिता मजदूरी करने गुजरात के वडोदरा शहर गए करंट लगने से राहुल गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मुनारक यादव ने बताया कि राहुल दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता मजदूरी करने गुजरात के वडोदरा शहर गए हुए हैं। सूचना मिलने पर अरियरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गए। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी बच्चे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के नबीनगर ककरार गांव में शनिवार को बिजली का करंट लगने से एक 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक यादव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। मृतक के चाचा मुनारक यादव ने बताया कि राहुल स्कूल से घर लौटने के बाद खाना खाकर दोस्तों के साथ गांव के पूर्वी हिस्से में खेलने गया था। खेलते समय उसका हाथ टूटे हुए 440 वोल्ट क्षमता वाले बिजली के तार के संपर्क में आ गया। पिता मजदूरी करने गुजरात के वडोदरा शहर गए करंट लगने से राहुल गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मुनारक यादव ने बताया कि राहुल दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता मजदूरी करने गुजरात के वडोदरा शहर गए हुए हैं। सूचना मिलने पर अरियरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गए। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी बच्चे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *