अवैध बालू मामले में मुखिया पति ने किया सरेंडर:पुलिस पर हमला और ट्रैक्टर छुड़ाने का आरोप, कुर्की नोटिस के बाद आत्मसमर्पण

अवैध बालू मामले में मुखिया पति ने किया सरेंडर:पुलिस पर हमला और ट्रैक्टर छुड़ाने का आरोप, कुर्की नोटिस के बाद आत्मसमर्पण

लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जूली देवी के पति दिलीप Kumar उर्फ पारो ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दिलीप कुमार पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस हिरासत से जबरन छुड़ाने तथा समर्थकों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है। इस मामले को लेकर तेतरहाट थाना में कांड संख्या 45/26 दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस गिरफ्त से ट्रैक्टर छुड़ाने का आरोप जानकारी के अनुसार पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया था। आरोप है कि इसी दौरान दिलीप कुमार उर्फ पारो अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचा और जबरन ट्रैक्टर को छुड़ा लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और हमला भी किया गया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। फरारी के बाद कोर्ट ने जारी किया था इश्तिहार घटना के बाद से दिलीप कुमार लगातार पुलिस गिरफ्त से बाहर था। पुलिस द्वारा कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय ने बुधवार को उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया था। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस टीम ढोल-नगाड़े के साथ नोनगढ़ गांव पहुंची और आरोपी के घर पर इश्तिहार चस्पा किया। साथ ही आरोपी को शीघ्र थाना अथवा न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई थी। बढ़ते दबाव के बीच कोर्ट पहुंचा आरोपी पुलिस की लगातार कार्रवाई और बढ़ते दबाव के बाद आखिरकार दिलीप कुमार उर्फ पारो ने शुक्रवार को न्यायालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसके सरेंडर की खबर के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। स्थानीय लोगों के बीच इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशानुसार पूरी की जाएगी। अवैध बालू कारोबार को लेकर सख्ती जानकारों का कहना है कि जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया था। हाल के दिनों में प्रशासन की सख्ती के बावजूद कई क्षेत्रों में अवैध बालू कारोबार जारी रहने की शिकायतें मिलती रही हैं। ऐसे मामलों में पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रही है। लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जूली देवी के पति दिलीप Kumar उर्फ पारो ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दिलीप कुमार पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस हिरासत से जबरन छुड़ाने तथा समर्थकों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है। इस मामले को लेकर तेतरहाट थाना में कांड संख्या 45/26 दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस गिरफ्त से ट्रैक्टर छुड़ाने का आरोप जानकारी के अनुसार पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया था। आरोप है कि इसी दौरान दिलीप कुमार उर्फ पारो अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचा और जबरन ट्रैक्टर को छुड़ा लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और हमला भी किया गया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। फरारी के बाद कोर्ट ने जारी किया था इश्तिहार घटना के बाद से दिलीप कुमार लगातार पुलिस गिरफ्त से बाहर था। पुलिस द्वारा कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय ने बुधवार को उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया था। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस टीम ढोल-नगाड़े के साथ नोनगढ़ गांव पहुंची और आरोपी के घर पर इश्तिहार चस्पा किया। साथ ही आरोपी को शीघ्र थाना अथवा न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई थी। बढ़ते दबाव के बीच कोर्ट पहुंचा आरोपी पुलिस की लगातार कार्रवाई और बढ़ते दबाव के बाद आखिरकार दिलीप कुमार उर्फ पारो ने शुक्रवार को न्यायालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसके सरेंडर की खबर के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। स्थानीय लोगों के बीच इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशानुसार पूरी की जाएगी। अवैध बालू कारोबार को लेकर सख्ती जानकारों का कहना है कि जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया था। हाल के दिनों में प्रशासन की सख्ती के बावजूद कई क्षेत्रों में अवैध बालू कारोबार जारी रहने की शिकायतें मिलती रही हैं। ऐसे मामलों में पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *