गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित डुमरिया घाट पर गंडक नदी पार करते समय तीन किशोरियां गहरे पानी में चले जाने के बाद लापता हो गईं। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों किशोरियां रोजाना की तरह खेती के काम से नदी के दूसरी ओर जा रही थीं। गंडक नदी पार करते समय उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वे अचानक गहरे पानी में समा गईं। देखते ही देखते वे तेज धारा में बह गईं और लापता हो गईं। वहां मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण घाट पर जमा हो गए। बचाव दल को ऑपरेशन चलाने में कठिनाइयों का करना पड़ा सामना घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। मोहम्मदपुर के थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। लापता किशोरियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ (SDRF) और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमों को तत्काल बुलाया गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भी नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, क्षेत्र में हो रही भारी बारिश और गंडक नदी के तेज बहाव के कारण बचाव दल को ऑपरेशन चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समय बीतने के साथ लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही डुमरिया घाट पर इस समय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौजूद है। समय बीतने के साथ लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन तीनों किशोरियों को सुरक्षित ढूंढने के प्रयास में लगा है, लेकिन नदी का बढ़ता जलस्तर बचाव कार्य में एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। लापता किशोरियों की पहचान महमदपुर थाना क्षेत्र के टंडसपुर गांव निवासी चंदन यादव की दो बेटियों और मजिस्टर राय की एक बेटी के रूप में हुई है। गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित डुमरिया घाट पर गंडक नदी पार करते समय तीन किशोरियां गहरे पानी में चले जाने के बाद लापता हो गईं। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों किशोरियां रोजाना की तरह खेती के काम से नदी के दूसरी ओर जा रही थीं। गंडक नदी पार करते समय उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वे अचानक गहरे पानी में समा गईं। देखते ही देखते वे तेज धारा में बह गईं और लापता हो गईं। वहां मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण घाट पर जमा हो गए। बचाव दल को ऑपरेशन चलाने में कठिनाइयों का करना पड़ा सामना घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। मोहम्मदपुर के थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। लापता किशोरियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ (SDRF) और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमों को तत्काल बुलाया गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भी नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, क्षेत्र में हो रही भारी बारिश और गंडक नदी के तेज बहाव के कारण बचाव दल को ऑपरेशन चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समय बीतने के साथ लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही डुमरिया घाट पर इस समय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौजूद है। समय बीतने के साथ लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन तीनों किशोरियों को सुरक्षित ढूंढने के प्रयास में लगा है, लेकिन नदी का बढ़ता जलस्तर बचाव कार्य में एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। लापता किशोरियों की पहचान महमदपुर थाना क्षेत्र के टंडसपुर गांव निवासी चंदन यादव की दो बेटियों और मजिस्टर राय की एक बेटी के रूप में हुई है।


