मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले:एयर ट्रैफिक से जुड़ेंगे जिले, 5 वर्ष में कनेक्टिविटी 10 गुना होगी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले:एयर ट्रैफिक से जुड़ेंगे जिले, 5 वर्ष में कनेक्टिविटी 10 गुना होगी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले 5 वर्ष में बिहार में एयर कनेक्टिविटी को 10 गुना बढ़ाने का टारगेट है। सभी जिले एयर ट्रैफिक से जुड़ेंगे। मुंगेर, सुल्तानगंज (अजगैबीनाथ), भागलपुर तथा बेगूसराय एयरपोर्ट हर हाल में चालू होगा। मुजफ्फरपुर, रक्सौल, सहरसा व वीरपुर एयरपोर्ट के लिए टेंडर निकला। मैं दरभंगा एयरपोर्ट का नाम मैथिल कोकिल विद्यापति के नाम पर करने तथा इसे अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप देने का आग्रह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करूंगा। सम्राट, दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा सीआईएसएफ को सौंपने के बाद गुरुवार को आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में एयर ट्रैफिक का विस्तार करना है। यह चाहे एयरपोर्ट, एयर स्ट्रीप के रुप में हो या हेलीपोर्ट के रुप में। पूर्णिया एयरपोर्ट चालू हो गया। अगले सप्ताह सिविल विमानन विभाग की केंद्र सरकार के साथ बैठक है। मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रधानमंत्री के पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील को साकार करने का आग्रह किया। बोले-मैंने अपना कारकेड बहुत छोटा किया। मंत्री-अफसरों को वाहनों के अनावश्यक उपयोग की मनाही की। यह कार्यक्रम भी छोटे स्तर का किया गया। ज्यादातर कार्यक्रमों का आयोजन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हो। कोई महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, तो वह छोटे स्तर पर हो। मुख्यमंत्री ने मिथिला क्षेत्र का व्यापक बखान किया। कहा-2005 से पहले इस पूरे इलाके में डर का माहौल था। पटना से जयनगर और निर्मली पहुंचने में 10 घंटा लगता था। अटल बिहारी वाजपेयी, नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार द्वारा मिथिलांचल में कराए गए विकास कार्यों से पूरा परिदृश्य बदल गया। मरीजों को रेफर करने का कॉन्सेप्ट खत्म हो मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों से मरीजों को रेफर करने के कांसेप्ट को खत्म करने की बात कही। बोले-इसके लिए एसओपी बने। बहुत जरूरी होने पर ही मरीजों को बड़े अस्पताल में रेफर किया जाए। वे गुरुवार को दरभंगा में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना, डीएमसीएच विस्तार कार्य तथा दरभंगा एम्स के मसले पर समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दरभंगा एम्स व डीएमसीएच के विस्तार का काम तेजी से पूरा करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय बनाने के लिए जो मानक निर्धारित हैं उसको ध्यान में रखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ होने वाली बैठक में व्यापक चर्चा की जाए। यहां नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द शुरू हो। दरभंगा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाएं मरीजों को आसानी से मिले, इस पर विशेष ध्यान रहे। दरभंगा एयरपोर्ट के निदेशक ने अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना तथा इसकी प्रगति के बारे में बताया।

सीआईएसएफ ट्रेनिंग सेंटर के लिए सरकार ने 110 एकड़ जमीन दी बंद अशोक पेपर मिल की जगह नया उद्योग लगेगा। पोठिया (किशनगंज) में सीआईएसएफ ट्रेनिंग सेंटर के लिए बिहार सरकार ने 110 एकड़ जमीन दी। जरूरत पड़ने पर और दी जाएगी। समारोह को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी संबोधित किया। सालाना 4-5 करोड़ लोगों की हवाई यात्रा का इंतजाम हो रहा सम्राट ने कहा-2005-06 में बिहार के हवाई यात्रियों की संख्या सिर्फ 2.5 लाख (सालाना) थी। अब 50 लाख से अधिक है। हम ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं कि अगले पांच वर्षों में बिहार से 4 से 5 करोड़ लोग हवाई यात्रा कर सकें। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले 5 वर्ष में बिहार में एयर कनेक्टिविटी को 10 गुना बढ़ाने का टारगेट है। सभी जिले एयर ट्रैफिक से जुड़ेंगे। मुंगेर, सुल्तानगंज (अजगैबीनाथ), भागलपुर तथा बेगूसराय एयरपोर्ट हर हाल में चालू होगा। मुजफ्फरपुर, रक्सौल, सहरसा व वीरपुर एयरपोर्ट के लिए टेंडर निकला। मैं दरभंगा एयरपोर्ट का नाम मैथिल कोकिल विद्यापति के नाम पर करने तथा इसे अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप देने का आग्रह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करूंगा। सम्राट, दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा सीआईएसएफ को सौंपने के बाद गुरुवार को आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में एयर ट्रैफिक का विस्तार करना है। यह चाहे एयरपोर्ट, एयर स्ट्रीप के रुप में हो या हेलीपोर्ट के रुप में। पूर्णिया एयरपोर्ट चालू हो गया। अगले सप्ताह सिविल विमानन विभाग की केंद्र सरकार के साथ बैठक है। मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रधानमंत्री के पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील को साकार करने का आग्रह किया। बोले-मैंने अपना कारकेड बहुत छोटा किया। मंत्री-अफसरों को वाहनों के अनावश्यक उपयोग की मनाही की। यह कार्यक्रम भी छोटे स्तर का किया गया। ज्यादातर कार्यक्रमों का आयोजन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हो। कोई महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, तो वह छोटे स्तर पर हो। मुख्यमंत्री ने मिथिला क्षेत्र का व्यापक बखान किया। कहा-2005 से पहले इस पूरे इलाके में डर का माहौल था। पटना से जयनगर और निर्मली पहुंचने में 10 घंटा लगता था। अटल बिहारी वाजपेयी, नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार द्वारा मिथिलांचल में कराए गए विकास कार्यों से पूरा परिदृश्य बदल गया। मरीजों को रेफर करने का कॉन्सेप्ट खत्म हो मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों से मरीजों को रेफर करने के कांसेप्ट को खत्म करने की बात कही। बोले-इसके लिए एसओपी बने। बहुत जरूरी होने पर ही मरीजों को बड़े अस्पताल में रेफर किया जाए। वे गुरुवार को दरभंगा में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना, डीएमसीएच विस्तार कार्य तथा दरभंगा एम्स के मसले पर समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दरभंगा एम्स व डीएमसीएच के विस्तार का काम तेजी से पूरा करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय बनाने के लिए जो मानक निर्धारित हैं उसको ध्यान में रखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ होने वाली बैठक में व्यापक चर्चा की जाए। यहां नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द शुरू हो। दरभंगा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाएं मरीजों को आसानी से मिले, इस पर विशेष ध्यान रहे। दरभंगा एयरपोर्ट के निदेशक ने अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना तथा इसकी प्रगति के बारे में बताया।

सीआईएसएफ ट्रेनिंग सेंटर के लिए सरकार ने 110 एकड़ जमीन दी बंद अशोक पेपर मिल की जगह नया उद्योग लगेगा। पोठिया (किशनगंज) में सीआईएसएफ ट्रेनिंग सेंटर के लिए बिहार सरकार ने 110 एकड़ जमीन दी। जरूरत पड़ने पर और दी जाएगी। समारोह को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी संबोधित किया। सालाना 4-5 करोड़ लोगों की हवाई यात्रा का इंतजाम हो रहा सम्राट ने कहा-2005-06 में बिहार के हवाई यात्रियों की संख्या सिर्फ 2.5 लाख (सालाना) थी। अब 50 लाख से अधिक है। हम ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं कि अगले पांच वर्षों में बिहार से 4 से 5 करोड़ लोग हवाई यात्रा कर सकें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *