मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 5 मई को मुंगेर आएंगे:योग आश्रम में तिरुपति बालाजी उत्सव मूर्ति का करेंगे दर्शन, प्रशासन की तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 5 मई को मुंगेर आएंगे:योग आश्रम में तिरुपति बालाजी उत्सव मूर्ति का करेंगे दर्शन, प्रशासन की तैयारियां तेज

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 5 मई को अपने गृह जिले मुंगेर का दौरा करेंगे। वे यहां योग आश्रम में आयोजित पदार्पण दिवस समारोह में शामिल होंगे और तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति के दर्शन करेंगे। यह आयोजन 5 और 6 मई को पहली बार मुंगेर योग आश्रम द्वारा किया जा रहा है। 6 मई को योग आश्रम में तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विवाह कार्यक्रम भी संपन्न होंगे। भव्य ड्रोन शो में भी शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 5 मई की शाम पोलो मैदान में आयोजित भव्य ड्रोन शो में भी शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे कासिम बाजार थाना क्षेत्र स्थित निर्दोष काली मंदिर भी जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुंगेर प्रशासन ने सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। हेलीपैड से लेकर मुख्यमंत्री के गुजरने वाले मार्गों का भी आज जायजा लिया गया। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जारी… काली मंदिर सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण इस दौरान सदर एसडीएम कुमार अभिषेक, सदर डीएसपी अभिषेक आनंद, ट्रैफिक थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार और डीएसपी राकेश रंजन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मुंगेर किला परिसर, पोलो मैदान, योग आश्रम, फतेहाबाद हवाई अड्डा और निर्दोष काली मंदिर सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। मुंगेर में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर यह आयोजन हो रहा है, जिसमें मुंगेर के अलावा बिहार के अन्य जिलों से भी श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त, कई अन्य मंत्रियों और सांसदों के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 5 मई को अपने गृह जिले मुंगेर का दौरा करेंगे। वे यहां योग आश्रम में आयोजित पदार्पण दिवस समारोह में शामिल होंगे और तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति के दर्शन करेंगे। यह आयोजन 5 और 6 मई को पहली बार मुंगेर योग आश्रम द्वारा किया जा रहा है। 6 मई को योग आश्रम में तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विवाह कार्यक्रम भी संपन्न होंगे। भव्य ड्रोन शो में भी शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 5 मई की शाम पोलो मैदान में आयोजित भव्य ड्रोन शो में भी शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे कासिम बाजार थाना क्षेत्र स्थित निर्दोष काली मंदिर भी जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुंगेर प्रशासन ने सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। हेलीपैड से लेकर मुख्यमंत्री के गुजरने वाले मार्गों का भी आज जायजा लिया गया। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जारी… काली मंदिर सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण इस दौरान सदर एसडीएम कुमार अभिषेक, सदर डीएसपी अभिषेक आनंद, ट्रैफिक थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार और डीएसपी राकेश रंजन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मुंगेर किला परिसर, पोलो मैदान, योग आश्रम, फतेहाबाद हवाई अड्डा और निर्दोष काली मंदिर सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। मुंगेर में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर यह आयोजन हो रहा है, जिसमें मुंगेर के अलावा बिहार के अन्य जिलों से भी श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त, कई अन्य मंत्रियों और सांसदों के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *