मऊ में 278 वाहनों का चालान:यातायात नियम तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

मऊ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान 278 वाहनों का चालान किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में की गई। समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत 35 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने जनपद के 40 स्थानों पर बदल-बदलकर लगभग 1300 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जाँच की। जांच के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने पर 278 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया। इसके साथ ही, अन्य लोगों को भी नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वाहन चालकों को प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *