समस्तीपुर| मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज के पास बीते शुक्रवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवती के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक बदमाश फरार होने में कामयाब हो चुके थे। पीड़िता आजाद नगर मोहल्ला निवासी प्रीति कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह बाजार से घर लौट रही थी। मोहनपुर रोड पर ऑटो से उतरकर जब वह चालक को किराया दे रही थी, तभी दो बदमाशों ने चेन झपट लिया। समस्तीपुर| मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज के पास बीते शुक्रवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवती के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक बदमाश फरार होने में कामयाब हो चुके थे। पीड़िता आजाद नगर मोहल्ला निवासी प्रीति कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह बाजार से घर लौट रही थी। मोहनपुर रोड पर ऑटो से उतरकर जब वह चालक को किराया दे रही थी, तभी दो बदमाशों ने चेन झपट लिया।


