Ceiling Fan Cleaning Tips: बिस्तर पर बिना धूल गिराए, इन 2 आसान हैक्स से बिना सीढ़ी और स्टूल के मिनटों में साफ करें पंखा

Ceiling Fan Cleaning Tips: बिस्तर पर बिना धूल गिराए, इन 2 आसान हैक्स से बिना सीढ़ी और स्टूल के मिनटों में साफ करें पंखा

How To Clean Ceiling Fan Without a Ladder: गर्मियों के आते ही पंखे का इस्तेमाल काफी ज्यादा होने लगता है। ऐसे में इनको साफ करना बहुत जरूरी होता है, लेकिन घर की सफाई के दौरान अक्सर पंखे के साथ ही उन कोनों को साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है जहां हाथ आसानी से नहीं पहुंचता। गर्मियों के मौसम में जब पंखा लगातार चलता है, तो इसकी ब्लेड्स पर बहुत जल्दी धूल जमा होने लगती है। अगर इस गंदगी को लंबे समय तक छोड़ दिया जाए, तो पंखा चलाते ही धूल पूरे कमरे में फैलने लगती है, जिससे कमरे में गंदगी फैलने के साथ ही सांस से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।
बहुत से लोग पंखे को साफ करने के लिए सीढ़ी या स्टूल का इस्तेमाल करते हैं, जिससे सफाई के दौरान फिसल कर गिरने का डर बना रहता है। अगर आप भी अपने पंखे को साफ करने का सोच रहे हैं लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से समझ नहीं आ रहा कि कैसे साफ करें, तो हमारा आज का यह लेख आपके काम आ सकता है। आज के इस लेख में हम पंखे को साफ करने के लिए कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप बिना किसी रिस्क के जमीन पर खड़े होकर भी पंखे को एकदम नया जैसा चमका सकते हैं।

डस्टर का करें इस्तेमाल (Using a Long-Handled Duster)

पंखे को नीचे से साफ करने का सबसे बढ़िया और सुरक्षित तरीका है कि आप एक लंबी स्टिक यानी लकड़ी वाले डस्टर का उपयोग करें। मार्केट में आजकल ऐसे माइक्रोफाइबर डस्टर मिलते हैं जिन्हें लंबी डंडी पर फिक्स किया जा सकता है और ये खास तौर पर ऊंची छतों के लिए ही बने होते हैं। सूखे कपड़े की तुलना में हल्का गीला माइक्रोफाइबर कपड़ा ज्यादा असरदार होता है क्योंकि सूखा कपड़ा धूल को कमरे में उड़ा देता है, जबकि गीला कपड़ा उसे अपने अंदर चिपका लेता है। इससे सफाई करते वक्त कचरा आपके फर्नीचर या बिस्तर पर नहीं गिरता।

तकिए के कवर का भी कर सकते हैं इस्तेमाल (Smart Pillowcase Cleaning Method)

अगर आप बाजार में मिलने वाले डस्टर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप तकिए के कवर वाला वायरल हैक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस हैक के लिए आपको बस एक पुराना तकिए का कवर और एक लंबा डंडा चाहिए। इसके बाद पुराने पिलो कवर को एक लंबी छड़ी पर बांध दें। इस गिलाफ को पंखे की एक-एक ब्लेड के अंदर इस तरह डालें जैसे आप तकिए पर कवर चढ़ाते हैं। जब आप कवर को ब्लेड पर दबाकर पीछे की तरफ खींचेंगे, तो सारी जमी हुई धूल गिलाफ यानी कवर के अंदर ही सिमट जाएगी। इस तरीके से पंखे को साफ करने से धूल फर्श या बिस्तर पर नहीं गिरती और पूरा कमरा एकदम साफ रहता है।

इसलिए जरूरी है पंखों की सफाई (Why Regular Fan Cleaning Matters)

घर में लगे पंखे को समय-समय पर साफ करना न सिर्फ हाइजीन या घर को सुंदर दिखाने के लिए जरूरी है, बल्कि हेल्दी रहने के लिए भी जरूरी होता है। दरअसल, पंखे पर जमी धूल में कीटाणु हो सकते हैं जो हवा के साथ मिलकर घर के लोगों को बीमार कर सकते हैं। इसके अलावा धूल की वजह से पंखे की ब्लेड्स भारी हो जाती हैं, जिससे पंखे की मोटर पर ज्यादा दबाव पड़ता है और वह जल्दी खराब हो सकती है या धीरे चलने लगती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि पंखा अच्छी हवा दे और लंबे समय तक चले, तो आप यहां बताए गए इन तरीकों से पंखों को साफ रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *