जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, सराय राजपूतानी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं और अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण में चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए। इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था और रिकॉर्ड का हुआ सत्यापन सीडीओ ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया और कर्मचारियों को नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। ओपीडी रजिस्टर के अनुसार 4 जून 2026 को कुल 84 मरीजों का इलाज दर्ज पाया गया, जिनमें 35 नए और 49 पुराने मरीज शामिल थे। कर्मचारियों को जिम्मेदारी और अनुशासन का निर्देश निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट संतोष कुमार पटेल को कार्य में अधिक जिम्मेदारी और तत्परता बरतने की चेतावनी दी गई। सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारी समयबद्ध तरीके से दायित्वों का पालन करें।


