नेपाल में बाढ़-भूस्खलन, गयाजी में घट सकते नेपाली श्रद्धालु:20 से ज्यादा बसों की बुकिंग कैंसिल, पितृपक्ष मेले में 50% कम श्रद्धालुओं के आने की आशंका
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन का असर बिहार में गयाजी में पड़ने वाला है। हर साल बड़ी संख्या में नेपाली श्रद्धालु पिंडदान के लिए गयाजी पहुंचते हैं। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार हर साल करीब 1 लाख नेपालियों के आने का अनुमान रहता है। पर तीर्थपुरोहित कहते हैं कि इसबार ये संख्या घट सकती है। 50 हजार तक…

