दरोगा में मिठाई दुकानदार को थप्पड़ जड़े, कॉलर पकड़कर घसीटा:मकान के विवाद की शिकायत पर पहुंचे थे, रुपए मांगने का आरोप, VIDEO

दरोगा में मिठाई दुकानदार को थप्पड़ जड़े, कॉलर पकड़कर घसीटा:मकान के विवाद की शिकायत पर पहुंचे थे, रुपए मांगने का आरोप, VIDEO

काकादेव में आईजीआरएस की शिकायत पर जांच करने पहुंचे दरोगा ने मिठाई दुकानदार को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़े। आरोप है कि दरोगा ने दुकानदार से रुपये की मांग की। विरोध करने पर दरोगा दुकानदार का कॉलर पकड़कर ले जाने लगे। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो दरोगा वहां से चले गए। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसीपी कर्नलगंज आकांक्षा पांडेय को मामले की जांच सौंपी गई। कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम निवासी सचिन दीक्षित की गीता नगर क्रासिंग के पास ब्रजवासी मिठाई की दुकान है। उनके भाई मनोज ने बताया कि बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद सर्वोदय नगर चौकी प्रभारी डालचंद्र राजपूत दो सिपाहियों के साथ दुकान पहुंचे। वह उनके और पिता बद्री प्रसाद दीक्षित के बारे में पूछने लगे। जिस पर भाई ने चौकी प्रभारी से बात पूछी तो उन्होंने शिकायती पत्र आने की जानकारी दी। आरोप है कि भाई ने उनसे शिकायत के बारे मे पूछा तो चौकी प्रभारी ने अभद्रता की। साथ ही शिकायत खत्म करने के लिए रुपये की मांग की। जिसका विरोध भाई ने किया तो चौकी प्रभारी ने उन्हें थप्पड़ जड़े। इतना ही नहीं भाई का कॉलर घसीटकर ले जाने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों को भीड़ एकत्रित होने लगी तो जिस पर पुलिसकर्मी वहां से निकल गए। पूरा घटनाक्रम पास की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। घटना के बाद उन्होंने काकादेव थाने में मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ एक पक्ष ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। जिसकी जांच के लिए चौकी प्रभारी गए थे। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच एसीपी कर्नलगंज आकांक्षा पांडेय कर रही है, जिनकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मकान को लेकर चल रहा है विवाद मनोज दीक्षित ने बताया कि जिस हिस्से में उनकी दुकान है। पूरे प्लाट के 12 हिस्सेदार है, जिनमें से नौ लोगों से वह उनका हिस्सा खरीद चुके है। जबकि अन्य तीन लोगों ने उनके खिलाफ सिविल न्यायालय में वाद दाखिल किया था। जो मामला 2008 से न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। उक्त लोगों द्वारा ही अक्सर झूठी शिकायत की जाती है। काकादेव थाने जाने पर जानकारी हुई कि उक्त लोगों ने ही आईजीआरएस पर शिकायत की थी। जिसकी जांच के लिए चौकी प्रभारी आए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *