सतना में उफनते नाले में बोलेरो फंसी:अंडरब्रिज में बस का इंजन बंद, 24 से ज्यादा यात्रियों की जान पर बनी

सतना में उफनते नाले में बोलेरो फंसी:अंडरब्रिज में बस का इंजन बंद, 24 से ज्यादा यात्रियों की जान पर बनी

सतना में लगातार बारिश के बीच जिले के नदी-नाले और रपटे उफान पर हैं। प्रशासन ने जलभराव वाले पुल-पुलिया, रपटों और अंडरपास से आवागमन न करने की अपील की थी। इसके बावजूद बुधवार को लापरवाही के दो मामले सामने आए। बड़ेरा-करौंदी मार्ग पर उफनते बरसाती नाले में एक बोलेरो फंस गई। वहीं, जैतवारा रेलवे अंडरब्रिज में कमर से ऊपर पानी के बीच घुसी एक बस का इंजन बंद हो गया। इन दोनों घटनाओं में 24 से ज्यादा यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। अच्छी बात यह रही कि सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना सभापुर थाना क्षेत्र के बड़ेरा-करौंदी मार्ग पर हुई। बुधवार शाम करीब 5 बजे बिरसिंहपुर से उत्तर प्रदेश जा रही एक बोलेरो बड़ेरा छोर पर पहुंची। बरसाती नाला उफान पर था और तेज बहाव के कारण रास्ता रोक दिया गया था। ग्रामीणों ने चालक को आगे न जाने के लिए मना किया। इसके बावजूद चालक ने वाहन को बहाव वाले नाले में उतार दिया। बोलेरो किसी तरह दूसरे छोर के करीब पहुंची। तभी यात्री तरफ का अगला पहिया रपटे के टूटे हिस्से में फंस गया। इससे बोलेरो पलटने लगी और उसमें सवार लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे।
ग्रामीणों ने जेसीबी से मदद करवाई
आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। काफी कोशिश के बाद बोलेरो को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो वाहन तेज बहाव में बह सकता था और एक बड़ा हादसा हो सकता था। बुधवार शाम गैबीनाथ ट्रेवल्स की एक यात्री बस कोठी से यात्रियों को लेकर बिरसिंहपुर जा रही थी। जैतवारा अंडरब्रिज में कमर तक पानी भरा होने के बावजूद ड्राइवर ने बस निकालने की कोशिश की। बस पानी के बीच पहुंची तो उसका इंजन बंद हो गया। इसके बाद करीब 18 से 20 यात्री घबरा गए और उन्होंने मदद मांगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *