मैहर मल्हार में एसपी ने गाया ‘सांसों की माला’ गीत:संगीत प्रेमियों का दिल जीता; संगीत महाविद्यालय में सजी शाम

मैहर मल्हार में एसपी ने गाया ‘सांसों की माला’ गीत:संगीत प्रेमियों का दिल जीता; संगीत महाविद्यालय में सजी शाम

मैहर में बुधवार शाम बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच ‘मैहर मल्हार संगीत संध्या’ का आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने मंच पर अपनी गायकी का हुनर दिखाया। उन्होंने मशहूर गीत ‘सांसों की माला पे सिमरूं मैं पी का नाम’ प्रस्तुत कर संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। मैहर घराने की परंपरा को समर्पित आयोजन यह मासिक संगीत सभा मैहर घराने की समृद्ध संगीत परंपरा को समर्पित थी। इसका आयोजन संगीत महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, संगीत प्रेमी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। कथक और शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने मोहा मन कार्यक्रम में कथक नृत्य युगल, शास्त्रीय गायन और तबला तिगल बंदी की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। इसी बीच एसपी अवधेश प्रताप सिंह की गायकी ने शाम को और खास बना दिया। जब उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में ‘सांसों की माला’ गीत गाया, तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। एसपी की गायकी बनी आकर्षण एसपी की यह प्रस्तुति दर्शकों के लिए कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। एक पुलिस अधिकारी के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाने वाले एसपी का संगीत के प्रति यह लगाव देखकर दर्शकों ने खूब उत्साह बढ़ाया। ‘मैहर मल्हार संगीत संध्या’ का उद्देश्य मैहर घराने की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाना है। इसके जरिए नई पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। तस्वीरे देखिए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *