चीता निर्वा 13 दिन बाद शिवपुरी में मिली:कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता को रेडियो सिग्नल से रेस्क्यू कर कॉलर बदला

चीता निर्वा 13 दिन बाद शिवपुरी में मिली:कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता को रेडियो सिग्नल से रेस्क्यू कर कॉलर बदला

कूनो नेशनल पार्क की मादा दक्षिण अफ्रीकी चीता निर्वा को बुधवार को शिवपुरी जिले से रेस्क्यू कर लिया गया। 20 अगस्त को अपने शावकों से अलग होने के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। निर्वा के कॉलर में लगे सैटेलाइट सिस्टम में खराबी आ गई थी। शावकों से अलग होने के बाद वह रेडियो रेंज से बाहर चली गई थी, जिससे उसकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था। पांच सर्च टीमें कर रहीं थीं तलाश निर्वा की तलाश के लिए वन विभाग ने बड़ा सर्च अभियान चलाया। इसमें रोज पांच सर्च टीमें लगाई गईं। इन टीमों में अधिकारियों के साथ 50 से ज्यादा वनकर्मी और अनुभवी चीता ट्रैकर शामिल थे। इलाके के ग्रामीणों को भी निर्वा के बारे में बताया गया था। उसके मूवमेंट की सूचना मिलने पर सर्च टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर जानकारी की जांच करती थीं। रेडियो सिग्नल से हुई पहचान बुधवार को एक गांव के पास चीते के मूवमेंट की खबर मिली। खबर मिलते ही सर्च टीमें मौके पर पहुंचीं। टीम ने रेडियो सिग्नल से चीते की पहचान की। पुष्टि हुई कि वह मादा चीता निर्वा ही है। इसके बाद उसे रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू के दौरान निर्वा के खराब कॉलर को बदल दिया गया। वन विभाग के मुताबिक, निर्वा पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी हालत सामान्य है। लंबे समय से चल रही तलाश के बाद निर्वा के सुरक्षित मिलने से वन विभाग ने राहत महसूस की है। ग्रामीणों की वन विभाग को सूचना दी निर्वा के शावकों से अलग होने के बाद उसकी लगातार निगरानी और तलाश की जा रही थी। विभाग की टीमों ने जंगल के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। स्थानीय ग्रामीणों से मिली खबरें भी सर्च अभियान में बहुत काम आईं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *