यमुनानगर में प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग:थप्पड़ मारकर छात्र के कान का पर्दा फाड़ने का आरोप, CM विंडो पर की शिकायत
यमुनानगर जगाधरी के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा के कुश्ती खिलाड़ी छात्र कृष्णा की कथित पिटाई का मामला अब प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग तक पहुंच गया है। छात्र की मां नेहा शर्मा ने आरोपी प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि 30 जुलाई…

