भारत ने जापान के खिलाफ फ्रेंडली मैच में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। यह मैच 5-5 ओवर का है। बारिश के कारण ओवर कम किए गए हैं। मुकाबला सुबह 9:30 बजे शुरू होना था। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया गया है। जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें मेंस क्रिकेट में पहली बार खेल रही हैं। मैच दोनों देशों के डिप्लोमेटिक रिलेशन के 75 साल पूरे होने के अवसर पर खेला जा रहा है। जापान में क्रिकेट की शुरुआत 163 साल पहले हुई थी। तब ब्रिटिश व्यापारियों और रॉयल नेवी के बीच मैच हुआ था। उस समय विदेशी लोगों पर हमले का खतरा था। इसलिए खिलाड़ी रिवॉल्वर लेकर मैदान पर उतरे थे। दोनों टीमों का स्क्वॉड भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम। जापान: केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इटो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुडा-नायर्न, वातरू मियाउची (विकेटकीपर), रियो सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), शोमा सुगाया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, त्सुयोशी ताकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लचलान यामामोटो-लेक।
भारत ने जापान के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:5-5 ओवर का मैच, बारिश के कारण ओवर घटाए; वैभव को फिर मौका नहीं

