बागमती एक्सप्रेस से बेंगलुरु जा रहे एक यात्री के चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल यात्री ने आरोप लगाया है कि ट्रेन में धक्का-मुक्की कर एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल छीन लिया और चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की प्रारंभिक जांच में यात्रियों से पूछताछ के आधार पर घटना को हादसा बताया जा रहा है। फिलहाल दोनों बिंदुओं को लेकर पुलिस और RPF जांच में जुटी है। घटना मंगलवार की शाम 23 नंबर रेलवे फाटक, अल्लपट्टी गुमटी के पास की बताई जा रही है। घायल की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली निवासी दीप रजक के 52 वर्षीय बेटे विनय बैठा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक के किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े यात्री को ऑटो से दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। घायल ने पुलिस और चिकित्साकर्मियों को बताया कि वह बागमती एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में सवार होकर बेंगलुरु जा रहा था। वह बेंगलुरु में काम करता है और काम के सिलसिले में वहां जा रहा था।
सिर पर लगी चोट पुलिसकर्मी कुंदन कुमार ने बताया कि घायल की स्थिति गंभीर थी, इसलिए उसे तत्काल DMCH की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी है, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान हैं। पुलिस ने घायल के स्वजन को सूचना दे दी है। स्वजन के अस्पताल पहुंचने तक पुलिस की ओर से उसके इलाज की व्यवस्था कराई गई। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद दरभंगा RPF पोस्ट से जवान को घटनास्थल पर जांच के लिए भेजा गया। दरभंगा RPF पोस्ट के इंस्पेक्टर इंचार्ज पोखराज मीणा ने बताया कि जिस सामान्य कोच से यात्री के गिरने की बात सामने आई है, उसमें सफर कर रहे यात्रियों से समस्तीपुर में पूछताछ की गई। बागमती एक्सप्रेस से बेंगलुरु जा रहे एक यात्री के चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल यात्री ने आरोप लगाया है कि ट्रेन में धक्का-मुक्की कर एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल छीन लिया और चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की प्रारंभिक जांच में यात्रियों से पूछताछ के आधार पर घटना को हादसा बताया जा रहा है। फिलहाल दोनों बिंदुओं को लेकर पुलिस और RPF जांच में जुटी है। घटना मंगलवार की शाम 23 नंबर रेलवे फाटक, अल्लपट्टी गुमटी के पास की बताई जा रही है। घायल की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली निवासी दीप रजक के 52 वर्षीय बेटे विनय बैठा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक के किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े यात्री को ऑटो से दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। घायल ने पुलिस और चिकित्साकर्मियों को बताया कि वह बागमती एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में सवार होकर बेंगलुरु जा रहा था। वह बेंगलुरु में काम करता है और काम के सिलसिले में वहां जा रहा था।
सिर पर लगी चोट पुलिसकर्मी कुंदन कुमार ने बताया कि घायल की स्थिति गंभीर थी, इसलिए उसे तत्काल DMCH की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी है, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान हैं। पुलिस ने घायल के स्वजन को सूचना दे दी है। स्वजन के अस्पताल पहुंचने तक पुलिस की ओर से उसके इलाज की व्यवस्था कराई गई। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद दरभंगा RPF पोस्ट से जवान को घटनास्थल पर जांच के लिए भेजा गया। दरभंगा RPF पोस्ट के इंस्पेक्टर इंचार्ज पोखराज मीणा ने बताया कि जिस सामान्य कोच से यात्री के गिरने की बात सामने आई है, उसमें सफर कर रहे यात्रियों से समस्तीपुर में पूछताछ की गई।

