परीक्षा दे रहे छात्रों पर स्कूल में घुसकर हमला:नालंदा में 5-7 लड़कों ने बेल्ट-डंडों से पीटा; बीच-बचाव करने वाली शिक्षिका से धक्का-मुक्की
नालंदा जिले के हरनौत स्थित मध्य विद्यालय कोलामा में अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान मंगलवार को अफरा-तफरी मच गई। 5-7 बाहरी लड़कों का एक गुट स्कूल की बाउंड्रीवॉल फांदकर अंदर घुस गया और परीक्षा दे रहे छात्रों पर बेल्ट, फाइल और डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची महिला शिक्षिका के साथ भी बदसलूकी और…

