ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम:आलमपुर जाफराबाद में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम:आलमपुर जाफराबाद में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

बरेली के आलमपुर जाफराबाद क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पथरा में बुधवार को विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं ओजोन परत के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणों से पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है। विद्यार्थियों को ओजोन परत के क्षरण के कारणों, उसके पर्यावरण एवं मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों तथा ओजोन संरक्षण के उपायों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ओजोन परत संरक्षण विषय पर पोस्टर, चित्र एवं स्लोगन तैयार किए। बच्चों ने “ओजोन बचाएं, पृथ्वी बचाएं” जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को पेड़ लगाने, ऊर्जा की बचत करने, प्रदूषण कम करने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पृथ्वी के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पर्यावरणीय संवेदनशीलता एवं सामुदायिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *