कैथल में 21 सितंबर को पहुंचेंगे कृषि मंत्री:आईटीआई में रोजगार मेला लगेगा, युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे

कैथल में 21 सितंबर को पहुंचेंगे कृषि मंत्री:आईटीआई में रोजगार मेला लगेगा, युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे

कैथल के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कैथल में आगामी 21 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा एवं विद्यार्थी भाग लेंगे। मेले में करीब दो दर्जन से अधिक कंपनियां हिस्सा लेकर विभिन्न ट्रेडों एवं तकनीकी योग्यताओं के अनुसार युवाओं का चयन करेंगी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री पहुंचेंगे इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे तथा चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह जानकारी आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी एवं राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने दी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य आईटीआई तथा अन्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है। वर्तमान समय में औद्योगिक क्षेत्र में कुशल एवं तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह रोजगार मेला युवाओं के लिए अपनी योग्यता एवं कौशल के आधार पर रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता एवं ट्रेड के आधार पर चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे चयनित युवाओं को कंपनियों की ओर से रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा रोजगार एवं करियर से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं से रोजगार मेले में भाग लेने की अपील की है। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *