हिमाचल के डॉ. जोगिंदर को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित:संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा; सिरमौर की हाटी संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरुवार को आयोजित समारोह में हिमाचल के प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित डॉ. जोगिंदर हब्बी को ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया। उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।…

