बेगूसराय में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी एक सीट के स्थानीय परिणाम के आधार पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता पर सवाल उठाना केवल राजनीतिक घबराहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार में पिछड़े, अति पिछड़े, किसान, वंचित और युवा वर्ग की एक बुलंद और मजबूत आवाज हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में बीजेपी का संगठन धरातल पर न केवल मजबूत हुआ है, बल्कि पार्टी की जनाधार में वृद्धि हुई है। यही कारण है कि प्रशांत किशोर जैसे चुनावी रणनीतिकार और विरोधी दल उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उन पर निशाना साध रहे हैं। ‘जनता का दिल जीतने के लिए धरातल पर काम की जरूरत’ नीरज ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए ठेके पर रणनीति तैयार नहीं की जाती। बल्कि जनता का दिल जीतने के लिए धरातल पर काम, विश्वसनीय नेतृत्व और निरंतर जनसेवा की जरूरत होती है। प्रशांत किशोर को देश और राज्य की जनता को यह बताना चाहिए कि उन्होंने जिन-जिन राजनीतिक दलों को सलाह दी या रणनीति बनाई, उनमें से कितने दल आज बिहार की जनता का विश्वास जीत पाए हैं।
‘जनता ने बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल को चुना’ नीरज ने कहा कि बिहार की जनता ने बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल और नीतियों पर अटूट विश्वास जताया है। बिहार का व्यापक जनादेश आज भी विकास, सुशासन, प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए के मजबूत नेतृत्व के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सकारात्मक, विकासपरक और जनहित के मुद्दों की राजनीति करती है। पार्टी कभी भी व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप या ओछी बयानबाजी में विश्वास नहीं रखती। उन्होंने दावा किया कि विरोधी चाहे जितनी भी बयानबाजी कर लें, बिहार की जनता समझदार है और वह विकास और सुशासन के साथ मजबूती से खड़ी है। बेगूसराय में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी एक सीट के स्थानीय परिणाम के आधार पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता पर सवाल उठाना केवल राजनीतिक घबराहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार में पिछड़े, अति पिछड़े, किसान, वंचित और युवा वर्ग की एक बुलंद और मजबूत आवाज हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में बीजेपी का संगठन धरातल पर न केवल मजबूत हुआ है, बल्कि पार्टी की जनाधार में वृद्धि हुई है। यही कारण है कि प्रशांत किशोर जैसे चुनावी रणनीतिकार और विरोधी दल उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उन पर निशाना साध रहे हैं। ‘जनता का दिल जीतने के लिए धरातल पर काम की जरूरत’ नीरज ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए ठेके पर रणनीति तैयार नहीं की जाती। बल्कि जनता का दिल जीतने के लिए धरातल पर काम, विश्वसनीय नेतृत्व और निरंतर जनसेवा की जरूरत होती है। प्रशांत किशोर को देश और राज्य की जनता को यह बताना चाहिए कि उन्होंने जिन-जिन राजनीतिक दलों को सलाह दी या रणनीति बनाई, उनमें से कितने दल आज बिहार की जनता का विश्वास जीत पाए हैं।
‘जनता ने बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल को चुना’ नीरज ने कहा कि बिहार की जनता ने बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल और नीतियों पर अटूट विश्वास जताया है। बिहार का व्यापक जनादेश आज भी विकास, सुशासन, प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए के मजबूत नेतृत्व के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सकारात्मक, विकासपरक और जनहित के मुद्दों की राजनीति करती है। पार्टी कभी भी व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप या ओछी बयानबाजी में विश्वास नहीं रखती। उन्होंने दावा किया कि विरोधी चाहे जितनी भी बयानबाजी कर लें, बिहार की जनता समझदार है और वह विकास और सुशासन के साथ मजबूती से खड़ी है।


