स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर की जिला ओर से गुरुवार को विकास बाजार स्थित भगत सिंह पार्क के निकट भाजपा कार्यालय से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और राष्ट्रप्रेमी नागरिक यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के गगनभेदी नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। आन बान और शान का है तिरंगा प्रतीक तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए मथुरा प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान को स्मरण रखना तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अभियान को सफल बनाने में जुटे रहें कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। प्रत्येक घर पर तिरंगा शान से लहराने से देश के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रदर्शित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। आजादी राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी: श्री कांत शर्मा मथुरा-वृंदावन विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी केवल अधिकारों का बोध नहीं कराती, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का भी एहसास कराती है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज देश के हर नागरिक को बांधता है एक सूत्र में: राजेश चौधरी भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मांट विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देने वाली यात्रा है। राष्ट्रीय ध्वज देश के प्रत्येक नागरिक को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति सम्मान और कर्तव्य की भावना प्रत्येक नागरिक के भीतर मजबूत होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वतंत्रता दिवस का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। यहां होकर निकली यात्रा मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा श्याम शर्मा ने बताया तिरंगा यात्रा विकास बजाज से प्रारंभ होकर होली गेट भरतपुर गेट होती हुई भगत सिंह पार्क पर समापन हुई। उन्होंने बताया तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता 200 मीटर तिरंगे तरंगे झंडे को लेकर चल रहे थे वहीं तिरंगा यात्रा का होली गेट पहुंचने पर सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मथुरा की धरती भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि होने के साथ-साथ देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना की भी धरती है। यहां से निकली तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। यह रहे मौजूद इस अवसर पर गोवर्धन विधानसभा के विधायक ठा.मेघ श्याम सिंह,तिरंगा यात्रा संयोजक चंद्रपाल कुंतल, सहसंयोजक दीपक गोला, महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र राणा, उपाध्यक्ष ललित गौतम, सुरेंद्र सिंह प्रधान, संजय शर्मा, मलय राठौर,पूजा चौधरी, कल्पना गर्ग, नीलम पांडे, पार्षद अंकुर गुर्जर, पार्षद शिवकुमार रावत, विजय शर्मा, मोहन भारद्वाज, पूर्व मेयर मुकेश आर्य बंधु, ओबीसी राष्ट्रीय आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल, जिला सहकारी संघ अध्यक्ष सुल्तान सिंह तरकर, पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी गोयल , मुकेश खंडेलवाल, युवा मोर्चा महानगर यज्ञ दत्त कौशिक, मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक, हाकिम सिंह टीटू, जितेंद्र वार्ष्णेय रोनू, चौधरी लोकेश तायल, लोकेश निषाद, अजय सिंह राजावत, बादल शर्मा, नितिन चतुर्वेदी, बृजेश अहेरिया, अमित पाठक, प्रणय पाराशर आदि मौजूद रहे।


