तरनतारन में 15 अगस्त की फुल ड्रेस रिहर्सल:पुलिस लाइन ग्राउंड में देशभक्ति का जज्बा गूंजा, अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं; डिप्टी स्पीकर रौड़ी फहराएंगे ध्वज

तरनतारन में 15 अगस्त की फुल ड्रेस रिहर्सल:पुलिस लाइन ग्राउंड में देशभक्ति का जज्बा गूंजा, अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं; डिप्टी स्पीकर रौड़ी फहराएंगे ध्वज

तरनतारन में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 अगस्त को पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह की सभी तैयारियां डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल के नेतृत्व में पूरी कर ली गई हैं। समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आज पुलिस लाइन ग्राउंड में हुई। इसका निरीक्षण अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) डॉ. आदित्य शर्मा ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) संजीव कुमार, एसडीएम तरनतारन डॉ. करणवीर सिंह और एसपी सुखनिंदर सिंह भी मौजूद थे। पुलिस और स्कूल बैंड ने परेड में हिस्सा लिया परेड कमांडर डीएसपी परवेश चोपड़ा के नेतृत्व में पंजाब पुलिस (पुरुष व महिला), पंजाब होम गार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्काउट्स और गर्ल गाइड्स की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। पुलिस और स्कूल बैंड ने भी परेड में हिस्सा लिया। इस दौरन राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने मास पीटी शो और देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया डॉ. आदित्य शर्मा ने मुख्य अतिथि के आगमन, पुरस्कार वितरण और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस को उत्साह के साथ मनाएं और समारोह में अपने परिवार के साथ भाग लें। उन्होंने याद दिलाया कि 15 अगस्त 1947 को देशभक्तों के बलिदान के कारण देश आजाद हुआ था, जो सभी देशवासियों के लिए गर्व का दिन है। जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक बाद में, डॉ. शर्मा ने जिला अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से देशभक्ति की भावना बनाए रखते हुए समारोह को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखने, बल्कि इसकी सफलता में पूरे दिल से योगदान देने का आह्वान किया। सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिला स्तरीय समारोह में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से लेकर छात्रों तक की मौजूदगी इस अवसर पर डीएसपी जसपाल सिंह, डीएसपी सुखबीर सिंह, तहसीलदार अर्चना, तहसीलदार रतनजीत खुल्लर, जिला शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार छाबड़ा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी देविंदर सिंह, DFSC हरवीन कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजिंदर कौर, सहायक सिविल सर्जन डॉ. वरिंदर पाल कौर और लेक्चरर कुलविंदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *