बुलंदशहर में पूर्व भाजपा नेता गिरफ्तार:नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील VIDEO बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में 65 वर्षीय पूर्व भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी परमात्मा सरन त्यागी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।…

