बुलंदशहर में पूर्व भाजपा नेता गिरफ्तार:नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील VIDEO बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

बुलंदशहर में पूर्व भाजपा नेता गिरफ्तार:नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील VIDEO बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में 65 वर्षीय पूर्व भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी परमात्मा सरन त्यागी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। पुलिस के अनुसार, मामला कोतवाली स्याना क्षेत्र के एक गांव का है। परमात्मा सरन त्यागी वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री रह चुका है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपी पिछले कुछ समय से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बच्ची को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। मामले की जानकारी परिजनों को होने के बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी परमात्मा सरन त्यागी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *