रोहतक की विश्वकर्मा शिक्षण संस्था के कॉलेजियम का चुनाव शुरू:36 कॉलेजियम के लिए बनाए 9 बूथ, बैलेट पेपर पर मतदान

रोहतक की विश्वकर्मा शिक्षण संस्था के कॉलेजियम का चुनाव शुरू:36 कॉलेजियम के लिए बनाए 9 बूथ, बैलेट पेपर पर मतदान

रोहतक की विश्वकर्मा शिक्षण संस्था के कॉलेजियम का चुनाव विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल में शुरू हो गया है, जिसमें 36 कॉलेजियम के लिए 74 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी, जिसके बाद काउंटिंग करके परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि संस्था के 3266 मतदाता है और 120 कॉलेजियम बनाए गए है। अब तक 84 कॉलेजियम में सिंगल आवेदन आने के कारण निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है, जबकि 36 वार्डों में मुकाबला देखने को मिल रहा है। 36 वार्डों में 74 उम्मीदवार मैदान में है, जिसमें दो वार्डों के अंदर 3-3 उम्मीदवार और बाकी में आमने-सामने की टक्कर है। सुबह 9 बजे से शुरू हुई वोटिंग
विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल में सुबह 9 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। मतदाता अपना वोट डालने के लिए बूथ केंद्रों पर पहुंचे और बैलेट पेपर पर स्टेम्प लगाते हुए वोट डाली। वहीं, चुनाव में उतरे उम्मीदवारों ने मतदाताओं ने वोट की अपील की। पुलिस की रही कड़ी व्यवस्था
चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात रहे। शिवाजी कॉलोनी थाना से पुलिस टीम सुबह ही मतदान केंद्र पहुंच गई और व्यवस्था को संभाल लिया। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी चुनाव के दौरान न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई। आईडी चेक करके ही बूथ केंद्र में गए मतदाता
चुनाव अधिकारी ने बताया कि फर्जी वोट रोकने के लिए नियमानुसार आईडी चेक की गई, जिसमें फोटो लगा कोई भी प्रमाण पत्र शामिल है। किसी को फर्जी वोट डालने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई ऐसा करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *