सीकर में काम के लिए निकला 29 साल का युवक 5 दिन से लापता है। युवक का मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। युवक के पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। युवक के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 18 अगस्त की सुबह करीब 9:15 बजे उनका बेटा घर से काम पर जाने की बात कहकर निकाला था। जो रात 8 बजे तक घर पर नहीं पहुंचा। जब उसके मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया तो वह भी स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद अगले दिन सुबह उसकी गांव और रिश्तेदारी में भी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। परिवार को किडनैपिंग का शक युवक की तलाश में परिवार ने कई गांव में तलाश की, लेकिन युवक का कुछ भी पता नहीं चल पाया। ऐसे में अब परिवार को अंदेशा है कि उनके बेटे का किसी ने किडनैप कर लिया हो। फिलहाल अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस युवक के मोबाइल की लास्ट लोकेशन सहित अन्य पहलुओं की जांच कर उसकी तलाश कर रही है।

