पलामू में पिकअप ने बच्ची को मारी टक्कर, मौत:जलयात्रा के दौरान हादसा, आक्रोशितों ने मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम
पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय स्वीटी कुमारी की मौत हो गई। यह घटना कौवाखोह स्थित मधुबन होटल के समीप एनएच-139 पर हुई। मृत बच्ची पिरोजी गांव निवासी मुकेश राम की पुत्री थी। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर बांसों-पिरोजी गांव…

