माता-पिता के साथ खड़े युवक को पुलिस ने पीटा; VIDEO:भागलपुर में दरोगा ने 7 सेकंड में 4 मुक्के मारे, ड्राइवर ने लाठी से पीटा; SHO बोले- वीडियो भेजिए देखेंगे

माता-पिता के साथ खड़े युवक को पुलिस ने पीटा; VIDEO:भागलपुर में दरोगा ने 7 सेकंड में 4 मुक्के मारे, ड्राइवर ने लाठी से पीटा; SHO बोले- वीडियो भेजिए देखेंगे

भागलपुर में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस एक शख्स की लाठी-डंडे और लात-मुक्के से पिटाई करती दिख रही है। मामला सजौर थाना क्षेत्र के सजौर बाजार स्थित वार्ड संख्या 6, शिव मंदिर के पास का है। आरोप है कि डायल 112 की टीम ने माता-पिता के साथ खड़े युवक की पिटाई की, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 7 सेकंड में दरोगा विकास ने मुक्के से चार बार शख्स के चेहरे पर वार किया। वहीं, डायल 112 के ड्राइवर मनोज कुमार शख्स की लाठी से पिटाई करता दिखा। मारपीट के बाद पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया और थाना ले आई। दरअसल, मुख्तार शाह के घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उनके परिजनों ने डायल 112 की पुलिस को बुलाई थी। तभी पुलिस मुख्तार के घर से 20 मीटर पहले रुकी। दरवाजे पर पिता नरेश शाह, और माता के साथ खड़े अभिषेक को बुलाया। दरोगा अपनी पुलिस वाहन से नीचे उतरा और बिना कुछ बोले उसकी पिटाई शुरू कर दी। 7 सेकंड में दरोगा ने चार बार मुक्के से मारा, जबकि ड्राइवर मनोज जानवर की तरह लाठी से पीटता रहा। इस दौरान युवक गिर गया। घायल का भाई बोला- बिना किसी बात के जानवरों की तरह पीटा गया अभिषेक के भाई गोपाल शाह ने बताया कि अभिषेक माता-पिता के साथ घर के दरवाजे पर खड़ा था। पुलिस की गाड़ी मुख्तार शाह के घर जा रही थी। तभी मेरे भाई को पुलिस ने इशारा कर बुलाया। जब मेरा भाई पुलिस के पास गया तो उसे जानवर की तरह पीटने लगा। बाद में उसे अपने साथ थाना ले गई। आरोप है कि थाना में भी गौतम कुमार नाम के दारोगा ने उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई ने आगे बताया की हम लोग 3 बजे थाना पर पहुंचे। जब पुलिसकर्मियों से गुहार लगाई कि भाई की कोई गलती नहीं है, उन्हें छोड़ दें, तब पुलिसकर्मी बार-बार धमकी देते रहे। साथ ही एक आवेदन लिखवाया, जिसमें कहा कि डायल 112 पुलिस पर कमेंट किया। इसी के आरोप में इसे डिटेन कर पूछताछ के लिए थाना पर लाया गया था। घायल अभिषेक का अस्पताल में चल रहा इलाज घायल अभिषेक का इलाज भागलपुर के मायागंज में चल रहा है। शरीर के कई हिस्सों में उन्हें चोट लगी है। भाई अरुण शाह ने बताया कि आज भाई का इलाज करा लेता हूं। कल मामले को लेकर SSP, आईजी और CM तक पत्र लिखकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। साथी ही CJM कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि भाई ने रात में खाना नहीं खाया, सिर्फ रो रहा है। शरीर के कई हिस्सों में चोट लगने के कारण उसकी स्थिति क्रिटिकल कंडीशन में बनी हुई है। मामले पर थानेदार से पक्ष जानने की कोशिश की। उन्होंने रिपोर्टर से ही कहा कि वीडियो भेज दीजिए। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। भागलपुर में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस एक शख्स की लाठी-डंडे और लात-मुक्के से पिटाई करती दिख रही है। मामला सजौर थाना क्षेत्र के सजौर बाजार स्थित वार्ड संख्या 6, शिव मंदिर के पास का है। आरोप है कि डायल 112 की टीम ने माता-पिता के साथ खड़े युवक की पिटाई की, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 7 सेकंड में दरोगा विकास ने मुक्के से चार बार शख्स के चेहरे पर वार किया। वहीं, डायल 112 के ड्राइवर मनोज कुमार शख्स की लाठी से पिटाई करता दिखा। मारपीट के बाद पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया और थाना ले आई। दरअसल, मुख्तार शाह के घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उनके परिजनों ने डायल 112 की पुलिस को बुलाई थी। तभी पुलिस मुख्तार के घर से 20 मीटर पहले रुकी। दरवाजे पर पिता नरेश शाह, और माता के साथ खड़े अभिषेक को बुलाया। दरोगा अपनी पुलिस वाहन से नीचे उतरा और बिना कुछ बोले उसकी पिटाई शुरू कर दी। 7 सेकंड में दरोगा ने चार बार मुक्के से मारा, जबकि ड्राइवर मनोज जानवर की तरह लाठी से पीटता रहा। इस दौरान युवक गिर गया। घायल का भाई बोला- बिना किसी बात के जानवरों की तरह पीटा गया अभिषेक के भाई गोपाल शाह ने बताया कि अभिषेक माता-पिता के साथ घर के दरवाजे पर खड़ा था। पुलिस की गाड़ी मुख्तार शाह के घर जा रही थी। तभी मेरे भाई को पुलिस ने इशारा कर बुलाया। जब मेरा भाई पुलिस के पास गया तो उसे जानवर की तरह पीटने लगा। बाद में उसे अपने साथ थाना ले गई। आरोप है कि थाना में भी गौतम कुमार नाम के दारोगा ने उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई ने आगे बताया की हम लोग 3 बजे थाना पर पहुंचे। जब पुलिसकर्मियों से गुहार लगाई कि भाई की कोई गलती नहीं है, उन्हें छोड़ दें, तब पुलिसकर्मी बार-बार धमकी देते रहे। साथ ही एक आवेदन लिखवाया, जिसमें कहा कि डायल 112 पुलिस पर कमेंट किया। इसी के आरोप में इसे डिटेन कर पूछताछ के लिए थाना पर लाया गया था। घायल अभिषेक का अस्पताल में चल रहा इलाज घायल अभिषेक का इलाज भागलपुर के मायागंज में चल रहा है। शरीर के कई हिस्सों में उन्हें चोट लगी है। भाई अरुण शाह ने बताया कि आज भाई का इलाज करा लेता हूं। कल मामले को लेकर SSP, आईजी और CM तक पत्र लिखकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। साथी ही CJM कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि भाई ने रात में खाना नहीं खाया, सिर्फ रो रहा है। शरीर के कई हिस्सों में चोट लगने के कारण उसकी स्थिति क्रिटिकल कंडीशन में बनी हुई है। मामले पर थानेदार से पक्ष जानने की कोशिश की। उन्होंने रिपोर्टर से ही कहा कि वीडियो भेज दीजिए। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *