किशनगंज में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:भाई बोला-बुलेट और नकद मांगते थे, ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप
किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के बांसवाड़ी गांव में 25 वर्षीय विवाहिता रोशनी परवीन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है…

