शाजापुर में गोगा नवमी पर निकलीं पांच परंपरागत छड़ियां:40 दिन की उपासना हुई पूरी, उत्साह से मना गोगादेव महाराज का जन्मोत्सव
शाजापुर में वाल्मीकि समाज ने शनिवार देर रात गोगा नवमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। गोगादेव महाराज के जन्मोत्सव पर शहर में गाजे-बाजे और ढोल-ढमाकों के साथ पांच परंपरागत छड़ियां का जुलूस निकाला गया। समाज के लोग अपने-अपने मोहल्लों से छड़ी-निशान लेकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस में घोड़े भी थे, जिन्होंने…

