सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत:मछलियों को दाना डालते समय नदी में गिरी 9 साल की बच्ची, बचाने उतरी बहन भी डूबी

सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत:मछलियों को दाना डालते समय नदी में गिरी 9 साल की बच्ची, बचाने उतरी बहन भी डूबी

गोंडा में सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। हादसा भौरीगंज स्थित श्री राम जानकी मंदिर के पास सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। मृतकों की पहचान सुप्रिया (15) और सुहानी के (9) रूप में हुई है। दोनों बहनें घर से करीब एक किलोमीटर दूर मंदिर पहुंची थीं। वे नदी किनारे बैठकर मछलियों को दाना डाल रही थीं। इसी दौरान सुहानी का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी सुप्रिया सुहानी को नदी में डूबता देखकर बड़ी बहन सुप्रिया उसे बचाने के लिए पानी में उतर गई। नदी में पानी गहरा होने के कारण वह भी संभल नहीं सकी। देखते ही देखते दोनों बहनें पानी में डूब गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर दोनों की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद दोनों बहनों को पानी से बाहर निकाला गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने तोड़ा दम स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों की मौत से परिवार में मातम छा गया। पानी बढ़ने से हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच दोनों बहनें परसपुर थाना क्षेत्र की राजपुर ग्राम पंचायत के बद्दु पुरवा की रहने वाली थीं। वे अरुण कुमार तिवारी की बेटियां थीं। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष कमला शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों लड़कियां सरयू नदी किनारे मछलियों को दाना डालने गई थीं। नदी में पानी का स्तर बढ़ा हुआ था। पहले छोटी बहन का पैर फिसला और वह पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में बड़ी बहन भी नदी में उतर गई और दोनों की डूबने से मौत हो गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *