लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या:बाइक सवार युवकों ने दागीं गोलियां; जमीन देख जा रहा था घर
लुधियाना के लाडोवाल बाईपास पर दो मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना देर शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। पूर्व सरपंच मानेवाल गांव का रहने वाला था। वह अकाली दल का सरपंच था। यह खबर अपडेट की जा रही है।

