प्रयागराज में रेलवे वेंडर के कारखाने पर छापा:खाद्य सुरक्षा विभाग ने 15 सैंपल लिए, ई-कॉमर्स स्टोर भी जांचे

प्रयागराज में रेलवे वेंडर के कारखाने पर छापा:खाद्य सुरक्षा विभाग ने 15 सैंपल लिए, ई-कॉमर्स स्टोर भी जांचे

प्रयागराज में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को कई दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान रेलवे खान-पान के एक बड़े वेंडर के कारखाने समेत ई-कॉमर्स और फुटकर दुकानों की जांच करते हुए खाद्य पदार्थों के 15 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. दीनानाथ यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाले रेलवे के वेंडर आरके एशोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड के टीपी नगर (धूमनगंज) स्थित कारखाने का निरीक्षण किया गया। मौके पर साफ-सफाई और डी-फ्रीजर का तापमान मानक के अनुरूप मिला, हालांकि गुणवत्ता के संदेह पर टीम ने अरहर दाल, आयोडाइज्ड नमक, कचौड़ी, मैदा और आटा के 5 नमूने जांच के लिए लिए। ऑनलाइन स्टोर और बाजारों में भी कार्रवाई
छापेमारी के अन्य चरणों में ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स स्टोर पर भी शिकंजा कसा गया। इसमें चकिया राजरूपपुर रोड स्थित इंस्टाकार्ट से मूंगफली दाना, कुट्टू का आटा, मखाना और टोफू के 4 नमूने संग्रहित किए गए। तेलियरगंज में ब्लिंकिट स्टोर से साबूदाना का 1 नमूना लेकर कमियों को सुधारने के कड़े निर्देश दिए गए। इसके अलावा नैनी, करछना, चाका ब्लॉक और झूसी (मानस बाजार) क्षेत्र में किराना दुकानों व प्रतिष्ठानों से साबूदाना, घी, पेड़ा, सेंधा नमक, सिंघाड़े का आटा और ब्रांडेड खाद्य उत्पादों के नमूने संकलित कर सील किए गए। फूलपुर स्थित अनिग डेयरी से नान साल्टेड बटर का नमूना भी लिया गया। सभी 15 सैंपल को परीक्षण के लिए खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला भेज दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *