इंद्रेश उपाध्याय बोले- जेन जी प्रेशर नहीं झेल पाएंगे:सिंगर और इनफ्लुएंसर नशे को बढ़ावा दे रहे, कुछ गलत है तो आवाज उठानी चाहिए

इंद्रेश उपाध्याय बोले- जेन जी प्रेशर नहीं झेल पाएंगे:सिंगर और इनफ्लुएंसर नशे को बढ़ावा दे रहे, कुछ गलत है तो आवाज उठानी चाहिए

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने कहा है कि यदि सब कुछ प्रोटेस्ट से ही हो जाए तो फिर कानून क्यों बना है। जो प्रेशर हमने झेला है, वह जेन जी, जेन अल्फा नहीं झेल सकते हैं। उन्होंने कहा- सिंगर और इनफ्लुएंसर नशे के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं। दरअसल, इंद्रेश उपाध्याय सीकर के गोविंदम गार्डन में 1 से 7 अक्टूबर तक भागवत कथा करने के लिए आए हैं। यहां उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया के सवालों पर जवाब दिए। इंद्रेश उपाध्याय ने कहा- स्टूडेंट लाइफ जीवन का बिल्कुल प्रारंभ है। जीवन में जब आप आगे बढ़ेंगे तो बहुत सारी चुनौतियां आएंगी। बहुत कुछ देखना पड़ता है। ऐसे में सुसाइड का ऑप्शन कभी नहीं होना चाहिए। जो प्रेशर हमने झेला, जेन जी नहीं झेल सकते इंद्रेश उपाध्याय ने कहा- मैं तो खुद बच्चों को बोलता हूं कि अभी से नहीं घबराएं,आगे तो बहुत बड़ी महाभारत है। स्टूडेंट लाइफ तो एक तीर ही है। टीचर्स और पैरेंट्स भी बच्चों पर प्रेशर नहीं बनाएं। अब जेन जी, जेन अल्फा नई-नई पीढ़ियां आ रही हैं। जो प्रेशर झेल ही नहीं पाएंगी। जितना प्रेशर हमने हमारे जमाने में सहा है, उतनी क्षमता इनमें नहीं है। इंद्रेश उपाध्याय ने कहा- अब बदलाव आ रहा है। हमारी कथाओं में भी बड़ी संख्या में युवा आते हैं। हालांकि आध्यात्म से कटे हुए लोगों की संख्या थोड़ी ज्यादा है। आज का युवा जानना चाहता है। बस उन्हें उनके तरीके से बताने वाला चाहिए। सिंगर और इनफ्लुएंसर नशे को प्रमोट कर रहे युवाओं में बढ़ते नशे के ट्रेंड पर इंद्रेश ने कहा- युवाओं को समझना जरूरी है कि यह आपके जीवन को बर्बाद कर देगा और आपके परिवार को भी। आजकल के गायक और इनफ्लुएंसर अपने संगीत या फिल्मों के जरिए नशे के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस पर रुकावट के लिए इंडस्ट्री के लोगों को विचार करना जरूरी है। एक तरफ तो आप चाहते हैं कि इंडिया हाईटेक बने। दूसरी तरफ आप ऐसी फिल्म और गाने लेकर आ रहे हैं, जिससे युवा भटक रहे हैं। दोस्त बात नहीं मानता तो जिद करनी पड़ती गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए साधु और संतों के द्वारा सड़कों पर किए जा रहे आंदोलन की बात पर इंद्रेश ने कहा कि साधु संत भारत के सिरमौर है। चाहे कोई भी पार्टी सत्ता में आए, उनकी रक्षा का दायित्व सबको निभाना चाहिए। कई बार मित्र आपकी बात नहीं मानता। इसके लिए आपको थोड़ी जिद करनी होती है। जेन जी द्वारा देश में किए जा रहे आंदोलन के सवाल पर इंद्रेश ने कहा कि किसी भी मामले में तथ्य पहले सामने आने चाहिए। यदि कोई गलत है तो उसके लिए हमें आवाज उठानी ही चाहिए। हम अपना बल जिस चीज पर लगा रहे हैं, क्या उस चीज की आवश्यकता है। इस पर भी सोचना चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *