हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:’गाड़ी में शारीरिक संबंध’ वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:’गाड़ी में शारीरिक संबंध’ वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैपर और सिंगर हनी सिंह को दिल्ली कॉन्सर्ट में की गई कथित अश्लील टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। पुलिस ने उन्हें 16 अक्टूबर को अधिकारियों के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले हनी सिंह विदेश में होने का हवाला देकर तीन समन टाल चुके हैं। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक हनी सिंह को वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर वे इस बार भी पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यह मामला दिल्ली कॉन्सर्ट में गाड़ियों में शारीरिक संबंध बनाने से जुड़ी कथित अश्लील टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद दर्ज किया गया था। दिल्ली कॉन्सर्ट के वायरल वीडियो पर हुई एफआईआर यह पूरा मामला दिल्ली में आयोजित एक कॉन्सर्ट से जुड़ा है, जहां हनी सिंह ने कार में शारीरिक संबंध बनाने को लेकर कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी की थी। कार्यक्रम का यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने उनकी कड़ी आलोचना की थी। विवाद बढ़ने के बाद साइबर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया। साइबर सेल इसी मामले की जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ करना चाहती है। पेश न होने पर जारी होगा लुक आउट सर्कुलर साइबर सेल के अधिकारियों के मुताबिक, हनी सिंह को इससे पहले भी तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। हर बार उन्होंने विदेश में होने की बात कहकर आने से मना कर दिया था। अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने साफ किया है कि यदि रैपर 16 अक्टूबर को अधिकारियों के सामने पेश नहीं होते हैं, तो जांच एजेंसियां उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर सकती हैं। एलओसी जारी होने के बाद उनके देश से बाहर जाने या वापस लौटने पर हवाई अड्डों पर ही रोका जा सकता है। हनी सिंह ने क्या कहा था, पढ़िए… विवाद बढ़ने के बाद हनी सिंह ने क्या कहा, 3 पॉइंट में पढ़िए… अप्रैल में दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘वॉल्यूम 1’ गाने के लिंक्स हटाए थे हनी सिंह के गानों और बयानों को लेकर यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले अप्रैल में दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ के लिंक्स को सभी सोशल मीडिया और फाइल शेयरिंग प्लेटफॉर्म्स से हटाने के आदेश केंद्र सरकार को दिए थे। सुनवाई के दौरान अदालत ने गाने को बेहद अश्लील और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया था। हाई कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि रचनात्मक स्वतंत्रता या अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर इस तरह के कंटेंट का बचाव नहीं किया जा सकता। ये खबर भी पढ़ें हनी सिंह ने बादशाह को नालायक औलाद कहा:बादशाह बोले थे- मैंने अपना नाम खुद चुना; यो यो ने पुरानी क्लिप शेयर कर सच बताया रैपर बादशाह और यो यो हनी सिंह का पुराना विवाद एक बार फिर सामने आ गया है। कॉमेडियन समय रैना के शो के दौरान समय ने बादशाह से उनके स्टेज नाम ‘बादशाह’ को लेकर सवाल किया। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *